{"_id":"6490696714de114795025c64","slug":"miscreants-steal-donation-box-from-jain-temple-shamli-news-c-26-1-smrt1056-4601-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जैन मंदिर से बदमाशों ने दान पात्र किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जैन मंदिर से बदमाशों ने दान पात्र किया चोरी
विज्ञापन
-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। कस्बा स्थित जैन मंदिर में बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिन में ही दान पात्र चोरी कर लिया। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दानपात्र ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। मंदिर कमेटी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा स्थित जैन मंदिर में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाश वहां रखा दान पात्र चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता अगले दिन उस समय चला जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। वहां से दानपात्र गायब देखकर उनके होश उड़ गए। श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मंदिर के आसपास ही दानपात्र काे तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मंदिर कमेटी के लोगों ने जब मंदिर के बाहर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें दो बदमाश कंधे पर दानपात्र ले जाते नजर आए। मंदिर कमेटी की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दानपात्र में करीब दस हजार रुपये की नकदी थी, जिसे बदमाश चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि मंदिर में 2004 में भी चोरी की वारदात हुई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीरज जैन ने गढ़ीपुख्ता थाने पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि दानपात्र चोरी करने वाले आरोपी नशेड़ी किस्म के प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।