फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mehndi students showed talent contest

शामली के एक स्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Wed, 19 Oct 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 19 Oct 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
Mehndi students showed talent contest
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ओशो दीप पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी छात्राओं को 40 मिनट का समय दिया गया। जिसमें छात्राओं ने कम समय में सुंदर सुंदर डिजाइन बनाकर सबको हैरान कर दिया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कक्षा-7 की अनु ने प्रथम, कक्षा-8 की आकांशा ने द्वितीय व राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रियंका मित्तल ने सभी विजेता छात्राओं को सराहना की। इस दौरान कमलेश, मोनिका, ज्योति, रेणू, संगीता, अर्चना, सीमा, सुनीता, छवि, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, शामली मे कैराना रोड स्थित हिंदू महिला महाविद्यालय में करवाचौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता में दानिश्ता ने प्रथम, डिंपल ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में डॉ. मंजू गर्ग, उषा संगल एवं पल्लवी ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ. मोनिता गर्ग, डॉ. आशीष गर्ग, चेतना, दीपा, ममता, करुणा, वीनस, शालिनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जलालाबाद कस्बे के एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को निबंध और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जूनियर वर्ग में ज्योति हाउस की इकरा ने प्रथम, अग्नि हाउस की फाहिमा ने दूसरा और प्रकाश हाउस की नीतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अग्नि हाउस की सुमेर ने प्रथम, प्रकाश हाउस की रिताक्षी  ने दूसरा और सूर्य हाउस की रोजी ने तीसरा स्थान पाया।


स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ. अशोक कुमार, उप प्रधानाध्यापक सीवी सिंह, प्रबंधक नितिन गर्ग, अध्यापक विनीत कुमार आदि ने विजयी छात्राओं को सम्मानित किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौ के अवनि चौधरी को प्रथम, प्रणव कुमार को दूसरा तथा मोहमद फरमान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, शहर के मोहल्ला धीमानपुरा सदाराम कांप्लेक्स में स्थित ऐक्सिस बैंक की शाखा शामली द्वारा करवा चौथ के उपलक्ष्य में 35 महिलाओं के हाथों पर मेंहदी लगवाई गई। शाखा प्रबंधक राजीव रंजन, उपप्रबंधक  सुशांत कपिल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed