{"_id":"62f0041197f15a7ab7390c76","slug":"leopard-s-clue-not-found-in-jaganpur-forest-shamli-news-mrt60028498","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगनपुर के जंगल में नहीं लगा तेंदुए का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगनपुर के जंगल में नहीं लगा तेंदुए का सुराग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। जगनपुर के जंगल में एक बार फिर रात में तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जंगल में जाल बिछाकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि, वन विभाग पदचिह्न कुत्ते के मान रहा है। फिर भी ग्रामीणों को जंगल में शीघ्र ही पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।
पिछले कई दिनों से गांव जगनपुर के जंगल में तेंदुए देखे जाने की चर्चाओं से ग्रामीण भयभीत है। शनिवार देर शाम रवि नामक ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ में जंगल की ओर भूमिया पर पूजा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसे प्रतीत हुआ कि कुत्ते के पीछे शायद कोई तेंदुआ भाग रहा। इसके बाद वह तुरंत गांव में पहुंचा और ग्रामीणों को सूचना दी। मामले से वन विभाग को भी अवगत कराया गया।
रविवार को प्रताप चौहान ने वन विभाग को सूचना दी, जिस पर वन रक्षक संदीप राणा अपनी टीम के साथ में गांव में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए जंगलों में पदचिह्न देखे। इसके साथ ही टीम की ओर से जंगलों में जाल भी लगाया गया, लेकिन घंटों बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जाता है कि तेंदुए से जुड़े कुछ वीडियो व तस्वीरें भी जगनपुर की होने का दावा करते हुए वायरल किया जा रहा है। हालांकि, वन विभाग ने वीडियो व तस्वीरें जगनपुर की नहीं होने तथा अफवाह फैलाए जाने की बात कह चुका है। वन रक्षक संदीप राणा ने बताया कि मौके पर पदचिह्न कुत्ते के मिले हैं। इसके बाद भी तेंदुए की जंगलों में तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने बताया कि फिलहाल कांधला क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है। शीघ्र ही जगनपुर के जंगल में भी पिंजरा लगाये जाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
भूरा गांव में भी फैली तेंदुए की अफवाह
जगनपुर के बाद क्षेत्र के गांव भूरा में भी तेंदुए की अफवाहें फैल गई है। सोशल मीडिया पर पेड़ पर नजर आ रहे तेंदुए के गांव भूरा में होने का दावा किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि, इस बारे में वन विभाग को कोई सूचना नहीं है। विभाग जगनपुर की बताकर वायरल की जा रही वीडियो व तस्वीरों को भी यहां की नहीं होना बता चुका है।
पावटी कलां में पैर फिसलने से वृद्ध भिखारी की मौत
कैराना। गांव पावटी कलां में पैर फिसलने से वृद्ध भिखारी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मोर्चरी पहुंचाया। गांव पावटी कलां में एक वृद्ध भिक्षा मांग कर अपना पेट भरता था। रविवार शाम करीब 6:00 बजे पैर फिसलने से वृद्ध गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मोर्चरी पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक मुजफ्फरनगर क्षेत्र का रहने वाला था। मृतक के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।