{"_id":"68a795d3e1d2813e32053440","slug":"kulsoom-murder-case-two-brothers-strangled-her-tried-to-crush-her-mouth-with-canter-know-why-they-murdered-2025-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुलसुम हत्याकांड: दो भाइयों ने घोंटा गला, कैंटर से मुंह कुचलने की कोशिश, जानें क्यों किया बहन का मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलसुम हत्याकांड: दो भाइयों ने घोंटा गला, कैंटर से मुंह कुचलने की कोशिश, जानें क्यों किया बहन का मर्डर
Fri, 22 Aug 2025 03:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:26 AM IST
सार
Shamli News: कैराना निवासी कुलसुम का शव हरियाणा में पड़ा मिला। पुलिस ने उसके सगे भाई और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहीं कुलसुम की बहन उसका शव कैराना ले आई, जहां सुपुर्दे खाक किया जाना है।
विज्ञापन
कुलसुम की फाइल फोटो और गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैराना निवासी बुशरा अपनी छोटी बहन कुलसुम के शव को लेकर कांधला के गांव गंगेरू में दूसरी बहन शहजादी के घर पहुंची। वहां पर गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
कुलसुम का शव बुधवार सुबह हरियाणा के जिला करनाल के थाना इंद्री क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला था। करनाल जनपद की पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में सगे भाई रिहान और चचेरे भाई फरमान को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार देर रात करनाल में पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर उसकी बहन बुशरा गांव गंगेरू में अपनी दूसरी बहन शहजादी के घर लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुशरा कैराना में रहती है। बुशरा ने बताया कि कुछ समय पहले तलाक होने के बाद उसकी बहन कुलसुम उसके पास कैराना में रहती थी। वहां से करनाल के इंद्री में खरीदारी करने के लिए कहकर गई थी। उन्हें फोन पर उसकी मौत होने की जानकारी मिली थी। शव पहुंचने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। परिवार के लोग शव को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी कर रहे हैं।
विदित हो कि कुलसुम के पिता इकराम मूल रूप से गांव गंगेरू के निवासी थे। गंगेरू निवासी इनाम ने बताया कि उनके बड़े भाई इकराम करीब 20 साल पहले परिवार समेत अपनी ससुराल बाबरी में जाकर रहने लगे थे। इसके बाद से उनका गंगेरू में आना जाना नहीं था।
निकाह के दो महीने बाद ही हो गया था तलाक
कैराना निवासी कुलसुम का निकाह चार साल पहले शमीम से हुआ था। निकाह के दो महीने बाद ही शमीम से कुलसुम का तलाक हो गया था। वर्तमान में वह अपनी बहन बुशरा के पास कैराना में रह रही थी। वहीं मोहल्ला रेतावाला निवासी वहीद कुरैशी ने बताया कि 2021 में उसके बेटे शमीम का निकाह कुलसुम के साथ हुआ था।

गला घोंटा, मरी नहीं तो कैंटर से सिर कुचलने का किया था प्रयास
कैराना निवासी कुलसुम (20) के दस्तावेज न मिलने के कारण पोस्टमार्टम के 22 घंटे बाद तक उसका शव मेडिकल कॉलेज के शवगृह में पड़ा रहा। आखिरकार बड़ी बहन यूपी के हसनपुर लाहरी निवासी अरशी ने मृतका का आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज पुलिस को दिखाए तो शाम चार बजे शव परिजनों को सौंपा। जबकि बुधवार की शाम को अरशी करनाल पहुंची थी।

इधर, झगड़े के बाद अपनी बहन कुलसुम की हत्या के आरोपी सगे भाई रेहान (26) और चचेरे भाई फरमान (24) को वीरवार को पुलिस ने इंद्री की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है, जबकि पुलिस ने तीन दिन का रिमांड मांगा था। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि गला घोंटने के लिए आरोपी रेहान ने परने का इस्तेमाल किया था। इसके बाद भी उसका दम नहीं टूटा तो उसके मुंह को कैंटर से कुचलने का प्रयास किया गया।
भाई को कुलसुम के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर उनके बीच मंगलवार को झगड़ा हुआ था। वह बहन को अपने साथ बाबरी ले जाना चाहता था लेकिन बहन ने इन्कार कर दिया। इसी बात से खफा होकर उसने बहन की हत्या की थी। किस जगह पर हत्या की गई, मारने की और क्या वजह रही, इसकी पूछताछ पुलिस रिमांड के दौरान होगी।
भाई बोला- कुलसुम ने तलाक के बाद भी भागने का किया था प्रयास
जांच में सामने आया है कि कुलसुम ने तलाक के बाद भी किसी के साथ प्रेम प्रसंग में भागने का प्रयास किया था। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि 2021 में कैराना के युवक के साथ कुलसुम की शादी हुई थी। कुछ समय बाद 2021 में वहां उसका तलाक भी हो गया था। इसके बाद भी एक मामले में यूपी पुलिस को शिकायत दी गई थी। अब मंगलवार को भाई उसे अपने साथ ले जाना चाहता था तो झगड़ा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग का शक था। बदनामी के डर से उसने बहन की हत्या की।

एक घंटे तक सुनसान जगह ढूंढ़ी
आरोपी रेहान ने बताया कि मंगलवार की देर रात तीन बजे उसने कैंटर में ही परने से कुलसुम का गला घोटा था। इसके बाद सुनसान जगह ढूंढ़ी और इंद्री के उमरपुर के पास उसे फेंकने का प्लान बनाया। यहां सुबह चार बजे फेंका गया। फेंकने से पहले आरोपियों ने एक जगह पर कैंटर से उसके मुंह को कुचलने का प्रयास किया। ताकि हत्या को हादसे में बदला जा सके।