फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Intelligence Teams Inspect Budhana Madarsa After Arrests in Ahmedabad

आतंकी कनेक्शन: बुढ़ाना मदरसे में जांच एजेंसियों ने खंगाले रिकॉर्ड, पांच घंटे गहन जांच के बाद लौटी टीमें

Fri, 14 Nov 2025 11:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 14 Nov 2025 11:26 AM IST
सार

अहमदाबाद में तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद खुफिया विभाग ने बुढ़ाना के दाऊद अरबिया दारुल उलूम अजीजिया मदरसे में जांच की। टीमों ने छात्रों, मौलाना और संचालक से बातचीत कर पुराना रिकॉर्ड कब्जे में लिया। विभाग पुराने मामलों की कड़ियां भी खंगाल रहा है।

विज्ञापन
Intelligence Teams Inspect Budhana Madarsa After Arrests in Ahmedabad
बुढ़ाना का मदरसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद में बुढ़ाना मदरसे से जुड़े दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को आईबी, एलआईयू और स्पेशल ब्रांच की टीम ने दाऊद अरबिया दारुल उलूम अजीजिया मदरसे में पहुंचकर लगभग पांच घंटे तक जांच-पड़ताल की। टीमों ने दस्तावेज़, उपस्थिति रजिस्टर और एडमिशन रिकॉर्ड की जांच की और कई कागजात कब्जे में लिए।

विज्ञापन

गुजरात एटीएस ने पांच दिन पहले तीन युवकों को पकड़ा था, जिनमें शामली के झिंझाना निवासी आजाद और लखीमपुर खीरी के सुहैल का नाम भी शामिल है। दोनों कुछ समय पहले बुढ़ाना के इसी मदरसे में पढ़ चुके थे, जिसके बाद से खुफिया विभाग क्षेत्र में लगातार तथ्य जुटाने में लगा है।

टीमों ने मदरसे में बच्चों, मौलाना और स्टाफ से बातचीत की। यह जानने की कोशिश की गई कि आजाद और सुहैल यहां कितने समय तक रहे, उनका व्यवहार कैसा था और वे किस प्रकार की पढ़ाई कर रहे थे। टीम ने कमरों, लाइब्रेरी और आवासीय हिस्सों का भी निरीक्षण किया ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की संभावना को जांचा जा सके।

यह भी पढ़ें: लगी फटकार: कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर एनजीटी नाराज, मेरठ निगम से मांगी विस्तृत आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा संचालक दाऊद ने बताया कि झिंझाना निवासी आजाद कुछ समय यहां पढ़ाई करता था लेकिन लॉकडाउन के दौरान वापस चला गया था। उसका पूरा रिकॉर्ड मौजूद है। वहीं, लखीमपुर खीरी निवासी सुहैल 5 नवंबर को पिता के बीमार होने की सूचना देकर छुट्टी लेकर अपने घर चला गया था। दोनों के प्रवेश फॉर्म, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य दस्तावेज टीमों को सौंप दिए गए।

 

विज्ञापन

जांच के दौरान खुफिया विभाग पुराने मामलों से जुड़े संभावित लिंक भी तलाश रहा है। इससे पहले विभिन्न जिलों में पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों के नेटवर्क का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई पुराना संपर्क या परिचय एक-दूसरे से जुड़ता तो नहीं मिलता। फिलहाल एजेंसियां तथ्य-संग्रह पर ध्यान दे रही हैं और हर कोण से स्थिति का विश्लेषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed