मुजफ्फरनगर: किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
छपार क्षेत्र में एक किशोरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और गलत काम किया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र के एक गांव में जन्माष्टमी पर रात में राधा बनकर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी काफी देर तक घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी देर बाद वह मिली। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची। एक युवक को गिरफ्तार किया है।
छपार के एक गांव में शुक्रवार की रात जन्माष्टमी पर किशोरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने उसे जबरन एक बंद मकान में खींच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी देकर छोड़ कर भाग गए। जब पीड़िता घंटों तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तो वह एक आरोपी युवक के मकान के बाहर बदहवास हालत मिली। घर लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी घटना बताई।
ये भी देखें...
वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर और बागपत में झमाझम बारिश; वैज्ञानिकों ने किसानों को चेताया