फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Information about health programs will be provided with treatment

आरोग्य मेले में उपचार के साथ मिलेगी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी

Fri, 06 Mar 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Information about health programs will be provided with treatment
उपचार के साथ मिलेगी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी
विज्ञापन

शामली। स्वाथ्य विभाग द्वारा सांसद निधि से दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में दो दिवसीय आरोग्य मेले का आयोजन शुक्रवार से किया जाएगा। मेले में लोगों केे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ मरीजों की जांच और उपचार किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को सीएचसी शामली के सभागार में सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरोग्य मेला शुक्रवार और शनिवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक लगाया जाएगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग के अलावा आईएमए के चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। मेले में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। मेले में लोगों केे 102, 108 एंबुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट आदि की जानकारी भी दी जाएगी। लोगों की जांच कर हेल्थ कार्ड बनाएं जाएंगे। गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्ण जांच और अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद की जांच कर आपरेशन के लिए भर्ती किया जाएगा। छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों का नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह और ईसीजी की जांच, 45 वर्ष से ऊपर की महिलाओं की हड्डी कैल्शियम की जांच की जाएगी। इसके साथ ही अति कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों की भी भी जांच कर उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर एसीएमओ डा. सुशील कुमार, एसीएमओ डा.श्रीकांत शर्मा, डा. शाइस्ता, सीएचसी चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed