{"_id":"61ce03d44ddb8b2a995fb3c2","slug":"increased-risk-of-corona-infection-protocol-is-not-being-followed-shamli-news-mrt5714252105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण का बढ़ा खतरा, प्रोटोकॉल का नहीं हो रहा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण का बढ़ा खतरा, प्रोटोकॉल का नहीं हो रहा पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण ने फिर पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। लगातार दो दिन में कोरोना संक्रमण के पांच केस सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण और उसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन लोग बेपरवाह बने हुए हैं। दो गज की दूरी फेस मास्क है जरूरी का पालन नहीं हो रहा है। लोगों की यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया था। उस समय अप्रैल व मई माह में कोरोना पीक पर रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे कम हुआ था। 30 सितंबर को दूसरी लहर में आखिरी केस मिला था। इसके बाद चार दिसंबर को एक केस सामने आया था। इसके बाद अब लगातार दो दिन से कोरोना के केस मिलने से इसके संक्रमण का खतरा बढ़ गया हैं, लेकिन लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं।
बाजारों में न तो दुकानदार मास्क लगा रहे हैं और न ही लोग मास्क लगा रहे हैं। दो गज की दूरी को तो लोग भूले हुए हैं। शहर में सब्जी मंडी हो या फिर कोई भी बाजार, लोगों की भीड़ लगी रहती है। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जिले में रात का कोरोना कर्फ्यू लागू किया है, लेकिन दिन में कहीं पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन होता नहीं दिख रहा है। प्रशासन ने दुकानदारों व व्यापारियों से कहा है कि मास्क न लगाने वाले ग्राहकों को सामान न दे, लेकिन इस पर अभी अमल नहीं हुआ है। कुल मिलाकर लोग कोरोना संक्रमण के मामले में बेपरवाह हैं, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बन सकता है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।