फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Husband died of heart attack during a dispute with his wife in police station in Shamli

Shamli: थाने में पत्नी से विवाद के दौरान पति की संदिग परिस्थितियों में मौत, पुलिस अफसरों में मची खलबली

Wed, 20 Dec 2023 09:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Dec 2023 09:07 PM IST
सार

Shamli News : थाने में पत्नी से विवाद के दौरान पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना से पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
Husband died of heart attack during a dispute with his wife in police station in Shamli
हार्ट अटैक से मौत। - फोटो : istock

विस्तार

शामली में कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी युवक की कांधला थाने में पत्नी से विवाद के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत हो गई। जिससे पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी इस्तखार पुत्र मंजूर जनपद सहारनपुर के गांव नवाजपुर निवासी महिला महफूजा पुत्री लिल्लू के साथ छह माह पूर्व शादी की थी। महिला ने इस्तखार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में इस्तखार ने न्यायालय से अपनी जमानत करा ली थी। बाद में महिला ने इस्तखार पर रुपये हड़पने व मारपीट करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

विज्ञापन

वहीं, बुधवार शाम करीब छह बजे महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। कुछ देर बाद महिला का पति इस्तखार भी थाने पहुंचा और अपनी पत्नी से बात करने लगा। पति-पत्नी के बीच थाने में काफी देर तक वार्ता चलती रही।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति ने सुहागरात की वीडियो की वायरल, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया आरोप

विज्ञापन

इसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक ही इस्तखार की मौत हो गई। पुलिस ने उसको तुरंत ही कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इस्तखार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी और पति के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। दोनों के बीच सुलह करा दी थी। थाने से जाते समय अचानक ही इस्तखार की मौत हुई। डाॅ. रामबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मरने के सही कारण का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed