फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Husband shot video of wedding night and went viral, victim also made serious allegations against polic

Meerut: पति ने सुहागरात की वीडियो की वायरल, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया आरोप

Wed, 20 Dec 2023 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Dec 2023 03:28 PM IST
सार

मेरठ में एक विवाहिता ने पति पर सुहागरात की वीडियो वायरल करने और देवर द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़िता शिकायत के लिए थाने पहुंची तो उसे वहां से भी निराशा हाथ लगी। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की मांग की।

विज्ञापन
Meerut: Husband shot video of wedding night and went viral, victim also made serious allegations against polic
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति पर सुहागरात का वीडियो वारयल करने और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस पर थाने में अभद्रता कर भगाने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


महिला के मुताबिक शादी से पहले उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। इसके बाद पंचायत में लिखित माफीनामा देने के बाद युवक ने उससे शादी कर ली, लेकिन सुहागरात वाले दिन ही पति ने उसका वीडियो शूट किया और इसके बाद इसे वायरल कर दिया। आरोप है कि पति ने इस वीडियो से मोटी रकम कमाने की बात कही। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL 2024: 35 छक्कों ने समीर को बनाया सिक्सर किंग, अब 8 करोड़ 40 लाख लगी कीमत, पिता और कोच को दिया श्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने भी अभद्रता और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसके साथ अभद्रता कर थाने से भगा दिया। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

अस्पताल कर्मी ने महिलाओं के सामने की अश्लील हरकत
कचहरी रोड पर एक अस्पताल कर्मचारी ने महिलाओं के सामने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर अभद्रता की गई। महिलाओं और कुछ अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

बताया गया कि अस्पताल के पास ही एक घर है। इसकी छत पर कुछ महिलाएं धूप में बैठीं थीं। अस्पताल का यह कर्मचारी छत पर आया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिलाओं ने शोर मचाया और अस्पताल से आरोपी कौशलिंदर को निकालकर पीटा। बाद में उसे सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed