फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Drain Construction Dispute: BJP Leader and Ward Councillor Allegedly Assaulted by Women and Locals

शामली: नाला निर्माण को लेकर विवाद, भाजपा नेता एवं वार्ड सभासद की महिलाओं ने की पिटाई

Sat, 19 Sep 2026 05:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Sep 2026 05:07 PM IST
सार

शामली के वार्ड 16 में नाला निर्माण को लेकर भाजपा जिला मंत्री और सभासद अनिल उपाध्याय का महिलाओं व नागरिकों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी।

विज्ञापन
Shamli Drain Construction Dispute: BJP Leader and Ward Councillor Allegedly Assaulted by Women and Locals
पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में नगरपालिका परिषद के वार्ड 16 के सभासद एवं भाजपा के जिला मंत्री अनिल उपाध्याय और वार्ड के नागरिकों व महिलाओं के बीच नाला निर्माण को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद महिला और पुरुषों ने सभासद की पिटाई कर दी। आरोप है कि लोग उनका गिरेबान पकड़कर उन्हें शहर कोतवाली तक ले गए। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


नाला निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद
नगरपालिका की ओर से कौशांबी विहार वार्ड 16 में नाला निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। शुक्रवार रात ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू करने पहुंचे थे। आरोप है कि सभासद अनिल उपाध्याय ने यह कहते हुए काम रुकवा दिया कि जिस तरह नाला बनाया जा रहा है, उससे पीछे की गली में पानी भरने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


ठेकेदारों ने शनिवार को पालिका अधिकारियों से इस मामले में वार्ता करने का समय तय किया था। इसके बाद वार्ड के महिला और पुरुष नागरिकों के साथ सभासद भी पालिका पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका में हुई बहस के बाद मारपीट
पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बहस और कहासुनी हुई। इसके बाद सभासद अनिल उपाध्याय वहां से निकलकर कोतवाली की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से महिला और पुरुषों ने उन्हें पकड़ लिया और हाथापाई करते हुए उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद उनका गिरेबान पकड़कर उन्हें कोतवाली ले जाया गया।

महिलाओं को अपशब्द कहने का आरोप
वार्ड के नागरिकों का आरोप है कि सभासद अनिल उपाध्याय ने महिलाओं को अपशब्द कहे, जिसके बाद विवाद बढ़ा। वहीं सभासद अनिल उपाध्याय का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने लोगों को उकसाकर उन पर हमला कराया है।

दोनों पक्षों ने दी तहरीर
मामले में दोनों पक्षों की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पालिकाध्यक्ष बोले- आरोप निराधार
पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की है। किसी को उकसाने का आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और रिकॉर्डिंग से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed