{"_id":"5fd112c78ebc3e41d57c2d24","slug":"heavy-fog-halts-the-speed-of-vehicles-shamli-news-mrt514830188","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाने लगा घना कोहरा, यातायात और फसलों तक असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाने लगा घना कोहरा, यातायात और फसलों तक असर
विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर कोहरे में गुजरते वाहन
- फोटो : SHAMLI
घने कोहरे ने वाहनों की थामी रफ्तार
शामली। जिले में कोहरे की चादर फैलने लगी है। बीते तीन दिनों से घना कोहरा छा रहा है। कोहरे की चादर से जहां यातायात प्रभावित हो रहा है, वहीं इसका असर फसलों पर भी पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिक फसलों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह रहे हैं। साथ ही कोहरा और बढ़ रहा प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। खासतौर से बुजुुर्गों, हृदय एवं श्वांस रोगियों के लिए परेशानी हो सकती है।
रोडवेज की सुबह की सेवा प्रभावित
शामली। सुबह घना कोहरा छाए रहने से प्राइवेट, रोडवेज बसों की सुबह की सेवाओं पर असर पड़ने लगा है। बुधवार को दिन निकलते ही सुबह के समय घना कोहरा छा रहा। सुबह शामली से दूसरे शहरों को जाने वाली प्राइवेट और रोडवेज बसें तो अपने निर्धारित समय से निकली, लेकिन दूसरे शहरों से शामली में आने वाली बसें देरी से पहुंची। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि कोहरे के कारण हरियाणा एवं यूपी रोडवेज की बसें एक से डेढ़ घंटे देरी से पहुंची हैं। स्थानीय बस स्टैंड से बसों की निकासी के बाद पहुंचने का समय एक से डेढ़ घंटे तक बढ़ रहा है।
कोहरे एवं पाले से गेहूूूं की बुवाई प्रभावित
शामली। कोहरे से रात्रि के तापमान में गिरावट आ रही है। कोहरा बढ़ेगा तो पाला बढ़ना शुरू होगा। कोहरा और पाला पड़ने से शरद कालीन गन्ने की बढ़वार रुक जाएगी। जमीन नहीं सूखने से गेहूं की बुुआई लेट हो जाएगी। कम तापमान में टमाटर, मूली, बैंगन आदि सब्जियों के पत्ते झड़कर गिर जाएंगे। सब्जियों का उत्पादन प्रभावित होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि ज्यादा कोहरा और पाला पड़ने से आलू की बढ़वार रुक जाएगी। आलू में पछेती झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ेगा। इससे फसलों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई करनी होगी।
विज्ञापन
दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी
शामली। रात और सुबह देर तक कोहरा छाए रहने के बावजूद दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि रात का तापमान स्थिर रहा। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा खत्म होने के बाद धूप निकलने से राहत मिली। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही ने बताया कि सुबह का कोहरा बरकरार रहेगा।
स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है कोहरा और प्रदूषण
शामली। कोहरा और प्रदूषण स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। शाम होते ही कोहरा छा जाता है तथा सुबह देर तक इसका असर बना रहता है। इसके साथ ही प्रदूषण बढ़ने से एयर क्वालिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगभग 360 पर रहा। फिजिशियन डॉ. खुर्शीद अनवर का कहना है कि प्रदूषण और कोहरे से श्वांस और हृदय रोगियों को परेशानी हो सकती है। वह बताते हैं कि ज्यादा सवेरे उठकर घने कोहरे में घूमने से बचें। प्रदूषण के साथ ही कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं। जहां तक हो सके बुजुर्ग और हृदय तथा श्वांस रोगी घने कोहरे एवं प्रदूषण के दौरान घर में ही रहें।
कोहरे के कारण खाई में उतरी बस, बाल-बाल बचे यात्री
जलालाबाद। कस्बे में इंतजार पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह छह बजे गंगोह डिपो की रोडवेज बस शामली जाते हुए सड़क के किनारे गहरी खाई में उतर गई। बस में 26-27 यात्री सवार थे। बस चालक तौशीफ व परिचालक सूरज ने बताया कि सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में गहरे कोहरे के कारण सड़क नजर नहीं आई। इससे बस सड़क किनारे खाई में उतर गई। गनीमत रही कि कुछ सवारियों को मामूली चोटों के अलावा किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री बस से उतरकर दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य को चले गए।