{"_id":"5ef4ec928ebc3e42d214c7d8","slug":"health-team-received-14-random-samples-shamli-news-mrt4881875100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले तटबंधों की मरम्मत का काम पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बचाव की तैयारी के बीच शामली के गांव चौतरा में कलरी यमुना नदी पर पहुंचीं डीएम जसजीत कौर।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
कैराना (शामली)। बरसात शुरू होने से पहले प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते डीएम ने प्रशासनिक और ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों के साथ चौतरा में कलरी यमुना तट का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि बरसात से पहले तटबंधों की मरम्मत का काम पूरा कराएं।
विज्ञापन
2013 में यमुना नदी में आई बाढ़ ने सीमावर्ती गांवों में तबाही मचाई थी। इसके चलते प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी करने में जुटा है। बृहस्पतिवार सुबह डीएम जसजीत कौर ने ड्रेनेज विभाग शामली के एई विनोद कुमार, मुजफ्फरनगर ड्रेनेज विभाग के एई अशोक कुमार और एसडीएम देवेंद्र सिंह के साथ चौतरा क्षेत्र के कलरी में पहुंचकर यमुना नदी का जायजा लिया। यमुना में बाढ़ के दौरान सबसे अधिक कटान कलरी में ही होता रहा है। यहां पर डीएम ने यमुना तटबंध को देखा। डीएम ने क्षेत्र में यमुना तटबंधों की मरम्मत कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि बरसात से पहले ही बाढ़ से बचाव के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। जिले की सभी 10 बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। साथ ही अगर कही तटबंध में दिक्कत है तो वहां मरम्मत कराई जाएगी।
बाढ से बचाव की तैयारी के बीच चौतरा के कलरी यमुना नदी पहुची डीएम जसजीत कौर व अन्य अधिकारी- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।