फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health department's negligence in Shamli, The vaccine was felt by covaccine and showed kovichild on the portal

शामली में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही: टीका लगा कोवैक्सीन का, पोर्टल पर दिखा कोविशील्ड

Fri, 12 Mar 2021 07:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Mar 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Health department's negligence in Shamli, The vaccine was felt by covaccine and showed kovichild on the portal
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

इसे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कहा जाए या तकनीकी खामी। अग्रिम पंक्ति के पालिका कर्मचारियों को पिछले महीने पहली डोज का टीका लगाया गया। कर्मचारियों को कोवैक्सीन की डोज लगाने का टीकाकरण कार्ड दिया गया, लेकिन पोर्टल पर दूसरी वैक्सीन कोविशील्ड अंकित मिली। इसके बाद से कर्मचारियों में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


नगरपालिका शामली के कर्मचारी साजिद अहमद ने बताया कि उन्हें 11 फरवरी को जिला अस्पताल में बने बूथ पर कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। उन्हें कोविड-19 टीकाकरण रिकॉर्ड कार्ड दिया गया था, जिस पर वैक्सीन ब्रांड का नाम कोवैक्सीन लिखा गया है। 11 मार्च को अवकाश होने के कारण शुक्रवार को वे जिला अस्पताल में दूसरी डोज लगवाने पहुंचे, तो स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि आज कोविशील्ड वैक्सीन लग रही है। कोवैक्सीन 16 मार्च को लगाई जाएगी। यह कहकर उसे वापस भेज दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने पोर्टल पर देखा तो पहली डोज कोविशील्ड होना अंकित पाया गया। पालिका के अन्य कर्मचारी जगमोहन, दीपक, अंकुर शर्मा आदि ने भी पोर्टल पर कोविशील्ड अंकित होना बताया। पालिका के वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार ने बताया कि कई कर्मचारियों के टीकाकरण कार्ड व पोर्टल पर अलग-अलग वैक्सीन होने का मामला सामने आया है। इस बारे में सीएमओ कार्यालय और कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मार्च को पांच स्थानों पर लगेगी कोवैक्सीन की डोज
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने डीएम, एसपी, राजस्व विभाग, पंचायती राज और सभी नगरपालिका और नगर पंचायत को पत्र भेजकर स्पष्ट किया कि 11 फरवरी को सात स्थानों जिला अस्पताल, सीएचसी कैराना, थानाभवन, शामली, ऊन, मां सावित्री अस्पताल शामली व सृष्टि अस्पताल में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को कोवैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई थी। उन लाभार्थियों (कर्मचारियों) को दूसरी डोज 16 मार्च को पांच स्थानों जिला अस्पताल, सीएचसी कैराना, थानाभवन, शामली और सीएचसी ऊन पर लगाई जाएगी।  


यह भी पढ़ें: यूपी: छात्रा ने पहले मनचलों को जड़े थप्पड़, फिर पुलिस के डंडे से जमकर धुनाई, देखिए तस्वीरें

11 फरवरी को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। उन्हें इसी वैक्सीन का टीकाकरण कार्ड उपलब्ध कराया गया है। पोर्टल से दूसरी डोज लगने के बाद ही प्रमाणपत्र जारी होता है। पोर्टल में कुछ बदलाव हुआ है, हो सकता है कि किसी तकनीकी खामी की वजह से उसमें दूसरी वैक्सीन का नाम अंकित हो गया हो। यह मामला जानकारी में आने पर कर्मचारियों को समझा दिया गया है। वैक्सीन को लेकर किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है। उन्हें 16 मार्च को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। - डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed