फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government neglected the victim family

योगी सरकार ने पीड़ित परिवार की उपेक्षा की

Sat, 06 Jan 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 06 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Government neglected the victim family
सहारनपुर के विधायक संजय गर्ग और नाहिद हसन, डॉ. सुधीर पंवार सुधाकर कश्यप। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को सपा नेताओं की पांच सदस्यीय टीम गांव गढ़ी श्याम में छात्रा सोनी के परिजनों से मिलने पहुंची। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाया। वहीं, प्रदेश सरकार ने भी पीड़ित परिवार की उपेक्षा की। वक्ताओं ने योगी सरकार की आलोचना की। सहारनपुर सदर से सपा विधायक संजय गर्ग ने परिवार के लोगों को आश्वासन दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोनी हत्याकांड के मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामला विधानसभा में भी उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा, लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
13 दिसंबर को गांव गढ़ी श्याम निवासी कक्षा 12 वीं की छात्रा सोनी कश्यप की गंगेरू स्थित कॉलेज से घर लौटते समय धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। छात्रा के भाई कृष्ण ने गांव के ही अमरपाल सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अमरपाल सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और रासुका के तहत कार्रवाई शुरू कर दी थी। वहीं, घटना को लेकर कश्यप समाज के लोग आंदोलन पर उतर आए थे और शामली से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन किए गए थे। कश्यप समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता, परिवार के सदस्य को नौकरी और अन्य मांग रखी थीं, लेकिन सरकार ने इनमें से कोई मांग पूरी नहीं की। इस मामले की सुर्खियां बनने पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने गढ़ीश्याम पहुंचकर छात्रा सोनी की हत्या पर रोष जताया। उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं की पांच सदस्यीय टीम को गांव में जाकर प्रकरण की गहनता से जानकारी करने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसी के चलते शनिवार को कैराना से विधायक नाहिद हसन, सहारनपुर सदर विधायक संजय गर्ग, उत्तर प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार, पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप और शामली सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी गांव गढ़ी श्याम में पीड़ित छात्रा के घर पहुंचे। छात्रा की बहन काजल और उसके चाचा सेठपाल ने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई बार मांग किए जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को सहायता नहीं मिली। सपा विधायक संजय गर्ग ने परिवार के लोगों को आश्वासन दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोनी हत्याकांड के मामले को काफी गंभीर हैं । परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामला विधानसभा में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा, लड़ाई जारी रहेगी। वहीं, पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार इस घटना पर कतई गंभीर नजर नहीं आ रही है। 12 किलोमीटर दूर बागपत में प्रदेश के मुख्यमंत्री आकर चले जाते हैं, लेकिन छात्रा के परिवार से मुलाकात करना जरूरी नहीं समझते। आज तक परिवार को अर्थिक मदद देने की घोषणा तक नहीं की गई। सपा नेताओं ने बताया कि पांच सदस्यीय टीम गांव में हुई पीड़ितों से बातचीत और परिवार की व्यथा के संबंध में रिपोर्ट बनाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed