फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Foundation, dedicated to the springtime

शिलान्यास, लोकार्पण की बहार

Sun, 25 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 25 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Foundation, dedicated to the springtime
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता लगने की आहट ने विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण की बहार ला दी है। सत्तारूढ़ दल के नेता आए दिन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं, तो  विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रों को लाभ बांटा जा रहा है। जिन निर्माण को पूर्ण हुए कई महीने बीत गए हैं, उनके लोकार्पण की याद भी नेताओं को आ गई है। 
विज्ञापन


जिस तरह से निर्वाचन आयोग ने मीटिंगों का दौर शुरू कर दिया। उससे जल्दी ही चुनाव आचार संहिता लगने के आसार बन गए। यदि चुनाव आचार संहिता लग जाती है, तो किसी भी नई परियोजना का शिलान्यास अथवा लोकार्पण नहीं हो पाता। इसी लिहाज से विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास शुरू कर दिए गए हैं। तीन दिन पूर्व शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में समारोह आयोजित कर समाज कल्याण विभाग ने जहां पेंशन और बीमा योजना से संबंधित चेक वितरित किए, तो श्रम विभाग ने साइकिलें और नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से ई रिक्शा वितरित की गई।
विज्ञापन


 इसके बाद शुक्रवार को शामली के ही आरके इंटर कॉलेज में लैपटॉप वितरण समारोह आयोजित कर 573 मेधावियों को लैपटॉप बांटे गए, तो श्रम विभाग ने साइकिलों का वितरण किया। इसी दौरान चार परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया, जिनमें बनत स्थित ट्रांजिट हॉस्टल, जसाला स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक भवन, पूर्वी यमुना नहर लोवर खंड के आवासीय एवं अनावासीय भवन और ईवीएम गोदाम का लोकार्पण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनमें विकास भवन, जिला अस्पताल, पीएचसी बनत, पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लिलौन, कलक्ट्रेट के आवासीय भवन और अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। बता दें कि इन 16 परियोजनाओं में अधिकांश का निर्माण कार्य पूर्व में ही शुरू हो चुका है। जिला अस्पताल की आधी बिल्डिंग बन चुकी है। 

आज मीटिंग करेंगे एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष 
शामली। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश सिदार्थ और सदस्य श्यामाचरन दिवाकर रविवार दोपहर बनत स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां वह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर अनुसूचित जाति जनजाति के लिए चल रही योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे। वह मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे।


भैंसवाल से मिनी बाईपास का शिलान्यास
शामली। भैंसवाल से सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाले बाईपास का शिलान्यास शनिवार को समारोह पूर्वक किया गया। उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य डाक्टर सुधीर पंवार, मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विधिवत पूजन किया, फिर फीता काटकर शिलान्यास किया गया। इसके अलावा शामली-भैंसवाल मार्ग का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान काफी लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed