{"_id":"69d169e7a9fff7f66f00bd8f","slug":"fir-lodged-against-10-people-including-councilors-husband-shamli-news-c-26-1-sal1002-162760-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सभासद पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सभासद पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 05 Apr 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला कारागार से जमानत पर रिहा होने पर नगरपालिका की वार्ड सभासद के पति इखलाक उर्फ कालू कुरैशी व उसके दस समर्थकों द्वारा आतिशबाजी कर जश्न मनाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
शहर के मोहल्ला तिमरसा निवासी इरफान ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वार्ड सभासद के पति इखलाक उर्फ कालू कुरैशी और उसके साथियों ने उसके भतीजे की दुकान का ताला तोड़कर सामान निकाल लिया और दुकान पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने इखलाक को 19 फरवरी को गिरफ्तार कर चालान किया। बृहस्पतिवार की देर शाम इखलाक जिला कारागार से जमानत पर रिहा होकर घर पहुंचे थे।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सभासद पति का घर लौटने के दौरान समर्थकों द्वारा उनका फूल माला पहनाकर स्वागत करने और नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर जमकर आतिशबाजी की गई। जश्न के वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया। इस मामले में कोतवाली में उपनिरीक्षक जहांगीर की तरफ से सभासद पति इखलाक व आठ-दस समर्थकों के खिलाफ तिमरसा मदरसे के सामने राज्य मार्ग पर पटाखों को रखकर आतिशबाजी कर जश्न मनाने और वादी व गवाहों के बीच भय उत्पन्न होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।