फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fed up with the disease, the old man shot and committed suicide

बीमारी से परेशान वृद्घ ने गोली मारकर आत्महत्या की

Sun, 06 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the disease, the old man shot and committed suicide
बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने गोली मारकर आत्महत्या की
विज्ञापन

शामली, ऊन। गांव पिंडोरा में वृद्ध ने बीमारी से तंग आकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव पिंडोरा निवासी समे दीन (60 ) करीब पांच वर्षों से दमे की बीमारी से पीड़ित था। उनका उपचार चल रहा था। उनके पांच पुत्र इमरान, एहसान, फैजान, रिजवान व फुरकान हैं, जो मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। घटना के समय पांचों मेहनत-मजदूरी करने बाहर गए थे। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे बीमारी से तंग आए समेदीन ने अपने पेट में तमंचे से गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन मकान में अंदर गए, जहां समेदीन खून से लथपथ पड़ा था। गोली लगने से वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी अनिल तेवतिया ने बताया कि वृद्ध लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त था। उसने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके से तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया है तथा शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तमंचे को जांच हेतु फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed