फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers movement found support in Bhainswal village

किसान आंदोलन को मिला भैंसवाल गांव में समर्थन

Fri, 01 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers movement found support in Bhainswal village
जलालाबाद क्षेत्र के गांव कादरगढ में ग्रामिणो के साथ सपा नेता डॉक्टर सुधीर पंवार - फोटो : SHAMLI
किसान आंदोलन को मिला भैंसवाल गांव में समर्थन
विज्ञापन

शामली। समाजवादी पार्टी का घेरा डालो कार्यक्रम के तहत सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने कई गांवों में संपर्क करके कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को समझाया। इस दौरान गांव भैंसवाल के ग्रामीणों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।
शुक्रवार को सपा का घेरा डालो अभियान के तहत मारूखेड़ी, कादरगढ, मरगूबगढ एवं गढ़ीपुख्ता में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार के नेतृत्व में सभा आयोजित करके किसानों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांग को अनसुना कर रही है। सरकार की नीतियों से किसान पहले ही आर्थिक बदहाली का शिकार है। मौके पर शफ़ीक़ खान, मुस्तकीम ,अतीक खान, इरफ़ान, विपिन सैनी, सहेंद्र पाल एवं जमीरूद्दीन मास्टर जनेश्वर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, भैसवाल गांव में आयोजित किसानों की सभा में एक समिति बनाई गई। जिसको दिल्ली के लिए रसद एवं सहायता राशि एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली का आंदोलन सभी किसानों का साझा आंदोलन है। इसे सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है। गांव के युवाओं से दिल्ली जाकर समर्थन करने की अपील की। मौके पर राजदीप चौधरी, बालकराम, बाबूराम, चौधरी बेगश्याम, वेदपाल, पवन, मांगेराम, नीटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed