Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Negligence casts a shadow over children's future: 72 registered, but only 12 show up.

Shamli News: नौनिहालों के भविष्य पर लापरवाही का ताला, 72 बच्चे पंजीकृत... पहुंचे सिर्फ 12

Wed, 04 Nov 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 04 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Negligence casts a shadow over children's future: 72 registered, but only 12 show up.
सिंभालका के आंगनबाड़ी केंद्र नंबर दो व तीन पर खाली पड़ा कमरा। संवाद - फोटो : Samvad
शामली। जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कहीं पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष नाममात्र बच्चे मिले तो कहीं केंद्रों के कमरों में सन्नाटा पसरा था। कुछ कर्मचरी मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त मिलीं। मंगलवार को चार गांवों के केंद्रों की पड़ताल में पंजीकरण और उपस्थिति के बीच बड़ा अंतर सामने आया।
विज्ञापन


काबड़ौत : 72 के सापेक्ष केवल 12 बच्चे मिले
गांव काबड़ौत के कंपोजिट विद्यालय में एक कमरे में चार आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। पड़ताल के दौरान चारों कर्मचारी बाहर बरामदे में मोबाइल फोन चलाती मिलीं, जबकि बच्चे कमरे में अकेले बैठे थे। केंद्रों पर 72 बच्चे पंजीकृत हैं। अर्चना के केंद्र पर 15 में से दो, संगीता के केंद्र पर 19 में से तीन, राखी के केंद्र पर 19 में से चार और संयोगिता के केंद्र पर 19 में से तीन बच्चे मौजूद मिले। सहायिकाएं गीता, सुनीता और रूमा नदारद थीं।
विज्ञापन


बरलाजट : उपस्थिति बताई आठ, कमरे में एक भी बच्चा नहीं
कंपोजिट विद्यालय बरलाजट में तीन केंद्र संचालित हैं। केंद्र नंबर एक की कर्मचारी राखी नहीं मिलीं। यहां 15 बच्चे पंजीकृत हैं। केंद्र नंबर दो की कार्यकत्री सुदेश ने 14 में से आठ बच्चों के आने की बात कही, लेकिन कमरे में एक भी बच्चा नहीं मिला। केंद्र नंबर तीन की कार्यकत्री मंजू ने 10 में से पांच बच्चों के आने की जानकारी दी। उनके अनुसार बच्चे बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाल : 40 में से केवल आठ बच्चे मिले
कंपोजिट विद्यालय झाल में दो केंद्रों के कमरे खाली मिले। बाद में बाहर खेल रहे आठ बच्चों को बुलाया गया। केंद्र नंबर एक की कार्यकत्री पुष्पा मौके पर नहीं मिलीं। यहां 23 बच्चे पंजीकृत हैं। दूसरे केंद्र की कार्यकत्री संगीता ने 17 बच्चों के पंजीकरण की जानकारी दी। मौके पर आठ बच्चे और सहायिका शकुंतला व पूजा मौजूद मिलीं।

सिंभालका : दोपहर 12:40 बजे ही पसरा सन्नाटा
कंपोजिट विद्यालय सिंभालका में चार केंद्र संचालित हैं। दोपहर 12:40 बजे किसी भी केंद्र के कमरे में बच्चा मौजूद नहीं मिला। कार्यकत्री सुमन ने 13, संजीता ने 10 बच्चों के पंजीकृत होने की जानकारी दी। केंद्र नंबर दो की कार्यकत्री बिमलेश और केंद्र नंबर चार की कौशल्या मौके पर नहीं मिलीं। इन केंद्रों पर क्रमश: 20 और 12 बच्चे पंजीकृत हैं।



सभी आंगनबाड़ी कर्मचारियों को केंद्र समय से खोलने और बंद करने तथा बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - यामिनी रंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी।

सिंभालका के आंगनबाड़ी केंद्र नंबर दो व तीन पर खाली पड़ा कमरा। संवाद

सिंभालका के आंगनबाड़ी केंद्र नंबर दो व तीन पर खाली पड़ा कमरा। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed