फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: DM reviewed bank pending loan applications, said that the application should be disposed of soon

Shamli: डीएम ने बैंक लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा की, बोली आवेदन का शीघ्र करें निस्तारण

Tue, 13 Sep 2022 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 12:18 AM IST
सार

शामली के कलक्ट्रेट विभाग में  जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम जसजीत कौर ने लापरवाही बरतनें वाले पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए । 

विज्ञापन
Shamli: DM reviewed bank pending loan applications, said that the application should be disposed of soon
डीएम शामली जसजीत कौर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली के कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने बैंक और शाखावार विस्तृत रूप से लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने बैंकों में विभिन्न विभागों के लंबित ऋण आवेदन के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने चेताया कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित बैंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि जिन बैंकों में लंबे समय से ऋण के लिए सबसे अधिक प्रकरण लंबित हैं, उनकी अलग से बैठक बुलाई जाए।
विज्ञापन

यह भी पढ़े: महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लाएं तेजी
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफिसर मार्कंडेय चतुर्वेदी ने सभी बैंकों से कहा
रिजर्व बैंक लखनऊ से पधारे लीड बैंक ऑफिसर मार्कंडेय चतुर्वेदी ने सभी बैंकों से कहा कि राज्य प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत आवेदनों उनका शीघ्र निपटारा करें और जनसेवी बनें।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन बैंकों का ऋण जमा अनुपात कम है वह अपना ऋण प्रवाह बढ़ाएं। बैठक में उपायुक्त स्वत: रोजगार शलैन व्यास, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और डीडीएम नाबार्ड अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मीट में छाया तुषार का राम मंदिर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed