फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Examination will be held in the by-election

उपचुनाव में फिर होगी परीक्षा

Tue, 07 Aug 2018 12:25 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 07 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Examination will be held in the by-election
election, amarujala - फोटो : demopic
शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के बाद अब जिला पंचायत सदस्य वार्ड 10 के उपचुनाव में फिर से भाजपा और विपक्षी दल आमने सामने होंगे। चुनाव को लेकर जोर दोनों ओर से लगाया जा रहा है। एक तरफ भाजपा नेता इस वार्ड पर अपना प्रत्याशी तय करने में लगे हुए हैं, तो दूसरी तरफ रालोद सांसद तबस्सुम हसन की बेटी इकरा चौधरी ने नामांकन पत्र खरीद लिया है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य वार्ड 10 से तबस्सुम हसन जिला पंचायत सदस्य थीं, जो दो महीना पूर्व ही कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ीं और भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को हराकर सांसद चुनी गईं। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य पद रिक्त हुआ, जिसके लिए उपचुनाव होना है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य वार्ड 10 की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाने के लिए सांसद तबस्सुम हसन का खेमा सक्रिय हो गया है। यही वजह है कि तबस्सुम की बेटी इकरा चौधरी ने सोमवार को इस वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इतना तो स्पष्ट है कि जिला पंचायत सदस्य वार्ड 10 से इकरा चौधरी का चुनाव लड़ेंगी। उधर, भाजपा नेता भी जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में अपने समर्थन वाले प्रत्याशी को जिताने के पुरजोर प्रयास में लगे हुए हैं। दो दिन पूर्व ही कैराना में मायापुर फार्म हाउस पर भाजपा नेता मृगांका सिंह की मौजूदगी में प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन हुआ था। कई नामों के प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से एक नाम तय किया जाना है। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान ने बताया कि उपचुनाव के लिए रात तक नाम फाइनल हो जाएगा, मंगलवार या बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल कराया जा सकता है।


हसन परिवार के विरोधी पर दांव खेल सकती है भाजपा

जिला पंचायत सदस्य का उपचुनाव वैसे तो पार्टी सिंबल पर नहीं होगा, लेकिन भाजपा का प्रयास रहेगा कि इस सीट को जीतकर अपनी झोली में डाला जाए। यह वार्ड मुस्लिम बहुल है, जिसके चलते भाजपा नेता भी इस प्रयास में लगे हैं कि हसन परिवार के विरोधी को समर्थन देकर चुनाव लड़ाया जाए। ऐसे कई नाम सामने आ रहे हैं, जो क्षेत्र में सक्रिय  राजनीति करते हैं और हसन परिवार के विरोधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed