फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eradication of evils is possible with good conduct

बुराइयों का उन्मूलन सदाचरण से संभव : प्रदीप शास्त्री

Sat, 18 Feb 2023 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 18 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Eradication of evils is possible with good conduct
शामली आर्य समाज मंदिर ऋषि बोध उत्सव में हवन करते श्रद्धालु।
शामली। आर्य समाज के भजन उपदेशक प्रदीप शास्त्री ने कहा कि बुराइयों का उन्मूलन सदाचरण से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जीवन में सुख शांति के लिए पाप करने से बचें और पुण्य कर्म करें।
विज्ञापन

आर्य समाज के 150 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर में चल रहे छह दिवसीय ऋषि बोध उत्सव के पांचवें दिन शनिवार को वैदिक यज्ञ, भजन, प्रवचन के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी रहे। आर्य समाज से प्रात: काल प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद आर्य समाज मंदिर की यजशाला में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज मंदिर के पुरोहित डॉ .रविदत्त आर्य रहे और यजमान अनुज आर्य व कोमल आर्या, कृष्णपाल आर्य व सुबीता आर्या, पूरण चंद्र आर्य व शारदा आर्या, कौशल्या आर्या व वर्षा आर्या रहे।
विज्ञापन

यज्ञ के बाद फरीदाबाद से आए प्रसिद्ध भजन उपदेशक प्रदीप शास्त्री ने कहा कि पाप से बचो और पुण्य कर्मों की तरफ लौटिए, तभी जीवन में सुख-शांति मिलेगी। उन्होंने कहा महर्षि दयानंद ने वैदिक क्रांति से हिंदू समाज में जन जागरण किया था। वह स्वराज और स्वदेशी के प्रथम उद्घोषक थे। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री गिरधारी लाल आर्य, कोषाध्यक्ष आचार्य देवेंद्र देव आर्य,सूर्यवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश धीमान, मुकेश आर्य, दिनेश आर्य, अशोक आर्य, सुभाष धीमान,मीरा वर्मा, हेमलता आर्य, विनीता आर्य, प्रेमलता आर्य, उषा आर्य, नीलम आर्य, संतोष आर्य, पूनम आर्य, पूनम आर्य, मिथिलेश आर्य, सुनीता पाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed