फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneurship Development Food Processing Training From 20

100 दिवसीय उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण 20 अगस्त से

Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurship Development Food Processing Training From 20
फल सब्जियों का दिया जाएगा प्रयोगात्मक प्रशिक्षण
विज्ञापन

मशीन खरीदने को दिया जाएगा लाभार्थियों का एक लाख रुपये तक अनुदान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 100 दिवसीय उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 अगस्त को शुरू होगा। इामें मौसम के अनुसार प्राप्त फल एवं सब्जियों से जैम, जैली, टमाटर सॉस, केचप, अचार, चटनी, टॉफी, मुरब्बा, शर्बत आदि बनाने का सैद्धांतिक तथा प्रयोगात्मक कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राजकीय फल संरक्षण केद्र के प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि जिले के अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए 100 दिवसीय उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करके उन्हें खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे उन्हें आय का स्रोत सुलभ हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु लाभार्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास अनिवार्य है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। विभाग द्वारा उपकरण खरीदने पर एक लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। केंद्र प्रभारी के मोबाइल पर 9354084611 व तकनीकी सहायक दिनेश मलिक 9548384046 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed