Ocotober Bank Holidays: अक्तूबर का महीना त्योहारों से भरा रहने वाला है। इस दौरान कई राज्यों में बैंक शाखाएं अलग-अलग तारीखों पर बंद भी रहेंगी। ऐसे में अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों की लिस्ट पहले देख लेना फायदेमंद रहेगा।
बैंकों का अवकाश: अक्तूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें अगले महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
October 2026 Bank Holidays: अक्तूबर 2026 में गांधी जयंती समेत कई तरह की छुट्टियां हैं जिनकी वजह से अलग-अलग शहरों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। आप यहां अक्तूबर महीने में बैंकों की छुट्टियों के बारे में जान सकते हैं।
कब-कब कहां बैंक बंद रहेंगे?
2 अक्तूबर 2026 को शुक्रवार के दिन महात्मा गांधी जयंती है
इस दिन देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी
10 अक्तूबर को महीने का दूसरा शनिवार है
इसलिए इस दिन देश भर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 11 अक्तूबर को रविवार होने के कारण देश भर के बैंकों का अवकाश रहेगा
- 17 अक्तूबर को कुछ राज्यों में महा सप्तमी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे
- 18 अक्तूबर को रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- 19 अक्तूबर को महा अष्टमी/महा नवमी के कारण कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 20 अक्तूबर को विजयादशमी है जिसके कारण गंगटोक और इंफाल को छोड़कर बाकी सभी जगह बैंकों का अवकाश रहेगा
- 21 अक्तूबर को भी कुछ राज्यों में विजयादशमी/दुर्गा पूजा से जुड़ी छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे
24 अक्तूबर को महीने का चौथा शनिवार है
इसलिए इस दिन देश भर के बैंकों का अवकाश रहेगाा
25 अक्तूबर को रविवार होने से बैंक शाखाएं बंद रहेंगे