फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Muslim Voters Rise in Tribal-Dominated Baghadu in 23 Years Reason Details in Hindi

यूपी: जनजाति बहुल बघाड़ू में 23 साल में 110% बढ़े मुस्लिम वोटर, पनौरा में 33% की वृद्धि; बदलाव के पीछे ये कारण

Tue, 22 Sep 2026 10:08 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 22 Sep 2026 10:08 AM IST
सार

यूपी के सोनभद्र जिले में जनजाति बहुल बघाड़ू में 110 फीसदी मुस्लिम वोटर बढ़ गए हैं। पनौरा में 33 फीसदी की वृद्धि हुई है। दोनों ग्राम पंचायतों में हिंदू वोटरों के मुकाबले मुस्लिम मतदाताओं में चार गुना से अधिक तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बघाड़ू में हिंदू वोटर 29 तो मुस्लिम मतदाताओं में 110 फीसदी बढ़े हैं। पनौरा में हिंदू वोटरों में आठ तो मुस्लिम मतदाताओं में 32 फीसद की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
UP Muslim Voters Rise in Tribal-Dominated Baghadu in 23 Years Reason Details in Hindi
ग्राम पंचायत बघाड़ू का सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र के बघाड़ू गांव की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) में 23 वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद सामने आए वर्ष 2026 के नए मतदाता आंकड़ों ने स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


वर्ष 2003 में 3292 मतदाताओं वाले बघाड़ू गांव में 430 मुस्लिम और 2894 हिंदू (अधिसंख्य आदिवासी) मतदाता थे। वर्ष 2026 की सूची में कुल 4523 मतदाता हो चुके हैं। इनमें मुस्लिम मतदाता 110 प्रतिशत (430 से बढ़कर 902) बढ़ गए हैं, जबकि हिंदू मतदाताओं की वृद्धि सिर्फ 29 प्रतिशत है। 
विज्ञापन


कुछ ऐसी ही स्थिति रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के पनौरा गांव की भी है। जनजाति आबादी की बहुलता वाले इस गांव में मुस्लिम मतदाताओं की वृद्धि का आंकड़ा 32.6 फीसदी है, जबकि हिंदू मतदाता सिर्फ 8.04 फीसदी ही बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बघाड़ू और पनौरा गांव पिछले दिनों अचानक चर्चा में आए थे। बघाड़ू गांव में जनजातीय समाज की महिलाओं से शादी कर उनकी आदिवासी पहचान के जरिये सस्ते दामों पर आदिवासियों की जमीन खरीदकर बाहर के मुस्लिम परिवारों को बसाने का मामला सामने आया था। 
 

वहीं, मांची थाना क्षेत्र के पनौरा में कथित पट्टे-सर्वे की आड़ में रिश्तेदारों, गैर प्रांत के मुसलमानों को लाकर बसाने का खुलासा हुआ था। अब एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची के आंकड़ों ने लोगों को चौंका दिया है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2003 में बघाड़ू में कुल मतदाताओं की संख्या 3292 थी। 

 

उसमें 430 मुस्लिम और 2894 हिंदू (अधिसंख्य आदिवासी) मतदाता थे। एसआईआर के बाद वर्ष 2026 में मतदाताओं की संख्या 1231 बढ़कर 4523 पहुंच गई। इनमें मुस्लिम मतदाता 430 से बढ़कर 902 (पिछली बार के मुकाबले 472 यानी 110 प्रतिशत ज्यादा) पर पहुंच गए। 
 

हिंदू आबादी में 757 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई लेकिन प्रतिशत के लिहाज से जहां यह वृद्धि महज 29 प्रतिशत रही। वहीं वर्ष 2003 में जहां बघाड़ू में हिंदू मतदाता मुस्लिम मतदाता के मुकाबले छह गुना से भी अधिक थे। वहीं 2026 की सूची में यह अनुपात चार गुने पर आ गया। 

 

पनौरा में भी वर्ष 2006-07 में मनमाने तरीके से एक समुदाय विशेष को जारी किए गए पट्टे और सर्वे के जरिये भी समुदाय विशेष के कई लोगों को दर्ज किए गए नाम के साथ ही मतदाताओं की संख्या में बड़ा बदलाव हुआ है। एसआईआर के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2003 में पनौरा में 739 मतदाता दर्ज थे। इसमें 359 मुस्लिम और 380 हिंदू थे। 

 

अब वर्ष 2026 का जो आंकड़ा सामने आया है, उसमें मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी बढ़ गई है। यहां 23 साल में महज 160 मतदाता बढ़े हैं, जिनमें 137 की बढ़ोतरी मुस्लिम वोटरों में दर्ज की गई। हिंदू वोटरों की संख्या 23 ही बढ़ी है।

कई और गांवों की डेमोग्राफी में बदलाव का दावा
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने इस बदलाव के पीछे लैंड जेहाद को कारण बताया है। कहा कि वह पिछले साल से इस मसले को लगातार अधिकारियों के सामने उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलकर स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से भी कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में उनकी मांग है कि महज 23 वर्षों में जिस तरह से मतदाताओं के अनुपात में आश्चर्यजनक तरीके से बदलाव आया है और बघाड़ू व पनौरा ग्राम पंचायत की डेमोग्राफी (जनसंख्यात्मक स्थिति) बदली है। उसकी जांच कराई और इसके लिए जो भी दोषी हो उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाए।

बघाड़ू में अब तक गलत तरीके से जमीन हथियाने के जो भी मामले सामने आए थे उसमें जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जा चुकी है। पनौरा के मामले में कार्रवाई की आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। दोनों ग्राम पंचायतों के डेमोग्राफी में आए बदलाव के पीछे की परिस्थितियां क्या हैं? इसके बारे में भी पता कराया जा रहा है। जो भी स्थितियां सामने आएगी, उसके अनुरूप कदम उठाए जाएंगे। -चर्चित गौड़, डीएम।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed