फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election symbols, now the turn of the promotion

चुनाव चिह्न मिले, अब प्रचार की बारी

Sat, 11 Nov 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 11 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Election symbols, now the turn of the promotion
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। आरओ ने चुनाव चिह्न आवंटित करने में लाटरी सिस्टम का सहारा लेना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए 39 चुनाव चिह्न देर शाम     तक आवंटित किए गए।
विज्ञापन


 शुक्रवार को अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों की शामली, कैराना, ऊन तहसीलों में भीड़ उमड़ पड़ी। शामली कलक्ट्रेट में शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने वर्णमाला के अनुसार बसपा प्रत्याशी के रुप में ओमवीरी को हाथी, भाजपा प्रत्याशी दीपिका संगल को कमल, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रजनी को झाडू़, सपा प्रत्याशी सुमन शर्मा को साइकिल, निर्दलीय प्रत्याशी रणवीरी को चारपाई, अमिता को वायुयान, अंजना बंसल को जीप, जिंदी को रिक्शा, नीरु गुप्ता को स्कूटर, बबीता को हल, राजेश रानी को ऊन का गोला, रेणु को दमकल गाड़ी, बिमला देवी शंख, सुशीला को छत्त का पंखा आवंटित किया गया।  विमला देवी ने जीप के चिह्न को लेने सेेे इंकार कर दिया। उसे शंख   का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। सदस्य पद के सभी आरओ द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। 
विज्ञापन


जलालाबाद नगर पंचायत के आरओ जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ने अध्यक्ष पद के लिए लाटरी के माध्यम से रिक्शा चुनाव चिह्न इलियास को दिया। गफ्फार को चुनाव चिह्न जीप आवंटित किया गया। जलालाबाद में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी जहीर मलिक को साइकिल, भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह कमल का फूल, कांग्रेस प्रत्याशी रईस अहमद सैफी का हाथ का पंजा, निर्दलीय प्रत्याशी इलियास, कमरजहां लड़का-लड़की, कुसुमलता स्कूटर, गफ्फार जीप, गुलशन वायुयान, नसीम शटल, नदीम दमकल का चुनाव आवंटित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनत नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए वजाहात खां को रिक्शा, विपिन कुमार को फसल काटता किसान, सुमन को शंख, अशोक कुमार को सितारा, मंजू शटल, लोकेश को स्कूटर, भाजपा प्रत्याशी राजीव को कमल, बसपा प्रत्याशी फारुख को हाथी का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। बनत नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर लाटरी     द्वारा सुरेश पाल को हल और राजवीर सिंह को जीप आवंटित किया गया। बनत नगरपंचायत के वार्ड दो गीता, अनीता, ममता ने कार की डिंमांड की।

एलम नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर पूर्व चेयरमैन की पुत्रवधु पल्ल्वी और संगीता ने जीप चुनाव चिह्न की मांग की। लाटरी द्वारा पल्लवी को जीप, संगीता को अनार का चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा प्रत्याशी चंद्रप्रभा को साइकिल, बिमलेश को हाथी, रीना को कमल का फूल, कमलेश को फूल, दीपा पंवार को सितारा, पल्लवी को जीप, संगीता को अनार चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। थानाभवन नगर पंचायत के अध्यक्ष अनीता को कमल का फूल, बसपा प्रत्याशी कुलसुम   को हाथी, कांग्रेस प्रत्याशी समीरा को हाथ का पंजा, अंजली शर्मा को रिक्शा, रफत प्रवीण को वृक्ष चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। 

कैराना तहसील में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर मोहम्मद राशिद साइकिल, बशीर अहमद हाथ, साजिद अली हाथी, अनवर हसन जीप, अमित सैनी शंख, अंसार अहमद रेल का इंजन, फजल अहमद वायु यान, मोहम्मद वारिस रिक्शा, राशिदा लड़का- लड़की, इकराम अली सैनिक, शमशाद अहमद पानी का नल, मोहम्मद अली सितारा, खुर्शीद अहमद शटल, नोशाद अनार, मोहम्मद रिजवान स्कूटर, मोहम्मद हारूण ऊन का गोला, महेंद्र सिंह पहिया चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।


कांधला नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के प्रत्याशी के रूप में नरेश चंद कमल का फूल, मिर्जा फेसल बेग साइकिल, वाजिद उर्फ बबला हाथी, जाहिद को हाथ का पंजा, जावेद जंग झाडू़, सकुदा खातून कंघा, हाजी इस्लाम रिक्शा, शाहिर हसन वृक्ष, अजहर बेग शहनाई, पीतम लड़का लड़की, कर्मवीर स्कूटर, जावेद अख्तर वायु यान, अनीस जंग जीप चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। 

ऊन तहसील में ऊन, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता के आरओ द्वारा निकाय चुनाव के अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों को पर्ची डालकर चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed