फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election

अतिसंवेदनशील केंद्रों पर होगी तीसरी नजर

Thu, 29 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 29 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Election
शामली/झिंझाना। चौथे चरण के चुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा में 256 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गई। डीएम ने मतदान कर्मियों से निष्पक्षता के साथ मतदान करने को कहा। मतदान के चलते ऊ न ब्लॉक में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।उधर अतिसंवेदनशील केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इनपर बीएसएफ और पीएसी का पहरा रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को झिंझाना के आर एस शिक्षा सदन इंटर कालेज के मैदान में चुनाव प्रेक्षक पुष्पपति सक्सेना और डीएम ओपी वर्मा ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले चुनाव में लगे जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक लेकर कहा कि वह मतदान के दौरान कोई लापरवाही न बरतें। किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर मतदान के प्रतिशत की सूचना भी समय- समय पर जारी की जाए तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा जाय।
विज्ञापन


एसपी से भी कहा कि वह इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी मतदान से जबरन रोका न जाए, इसके लिए पुलिस बल को बेहद चौकस रखा जाए। सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने मतदान हेतु समस्त मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होने की जानकारी दी। इस अवसर पर  एसपी विजय भूषण,  एडीएम  भरत पांडेय, एसडीएम राम अवतार गुप्ता, इंद्र सैन यादव, डिप्टी कलेक्टर अवधेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर ललित कुमार, सीओ झिंझाना सहित संबंधित जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज प्रांगण से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का काम शुरू हो गया। जिसके चलते 56 बसों में टीमों को रवाना किया गया। डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि ब्लाक  ऊन में चौथे चरण के चुनावों को शांतिपूर्वक कराने के लिए बीएसएफ के साथ पीएसी भी रहेगी गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 256 बूथों में से 17 अति संवेदन शील है। जिनकी लगातार वीडिय़ोग्राफी कराई जाएगी। 26 संवेदनशील और अति संवेदनशील केेंद्र है। पांच जोन और 32 सेक्टरों में बाटकर सुरक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed