{"_id":"659af60ad85d9b8d610b3585","slug":"elderly-scooty-rider-dies-after-being-crushed-by-truck-younger-brother-saved-shamli-news-c-26-1-sal1002-14551-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, छोटा भाई बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, छोटा भाई बचा
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना मार्ग पर ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरे बुजुर्ग की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं उसका छोटा भाई बाल-बाल बच गया। दोनों भाई गांव कंडेला में रिश्तेदारी में गमी में जा रहे थे। वहीं मौके से भागे ट्रक को पुलिस ने औद्योगिक चौकी पर पकड़ लिया।
जिला सहारनपुर के थाना बड़गांव के गांव जड़ौदा पांडा निवासी पालेराम (70) अपने छोटे भाई श्यामलाल के साथ रविवार को स्कूटी पर सवार होकर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कंडेला रिश्तेदारी में जा रहे थे। स्कूटी को श्यामलाल चला रहा था और पालेराम पीछे बैठा था। दोपहर करीब एक बजे दोनों भाई कैराना मार्ग पर गुलजारी वाला मंदिर से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पालेराम उछलकर सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचलने से उनकी मौत हो गई। श्यामलाल दूसरी तरफ कच्चे पर गिरने से ट्रक की चपेट में आने से बच गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। लोगों ने पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। औद्योगिक क्षेत्र कंडेला चौकी पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई श्यामलाल ने बताया कि वे स्कूटी पर अपनी साइड में धीमी गति से चल रहे थे। पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें उसके बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक के तीन लड़के हैं। एक लड़के की पहले शादी हो चुकी है। दूसरे लड़के की चार फरवरी को शादी होनी तय है। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।