{"_id":"58b1cd6b4f1c1b485cb23437","slug":"dm-retrofitted-magisterial-inquiry-on-the-death-of-the-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मजदूर की मौत पर बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने मजदूर की मौत पर बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crime Scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव बसेड़ा में अवैध रेत खनन के दौरान मजदूर की मौत के मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रकरण पर मजिस्ट्रेटी जांच बैठा दी है और जांच की जिम्मेदारी एसडीएम शामली को सौंपी है।
कैराना क्षेत्र में बसेड़ा गांव के पास ही यमुना नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन चल रहा है। माफिया बेधड़क होकर यमुना नदी का सीना चीर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन को यह दिखाई नहीं देता। उधर, एक दिन पूर्व ही गांव बसेड़ा निवासी ताहिर की मौत हुई। सूत्रों की मानें, तो ताहिर अवैध रेत खनन से जुड़ा हुआ था और ट्रैक्टर ट्राली में रेत लदवा रहा था।
इसी दौरान जेसीबी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद खनन माफियाओं ने मामले को पूरी तरह पलटने के लिए नया ही रूप दे दिया। उधर, सूचना पर कैराना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, तो ताहिर के परिजनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि ताहिर की मौत हार्ट अटैक से हुई। परिवार के साथ ही गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को हस्ताक्षर करके भी दिए। वहीं, डीएम सुजीत कुमार ने ताहिर की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण में मजिस्ट्रेटी जांच कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
एसडीएम शामली एमपी सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के भीतर जांच पूरी करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। डीएम का कहना है कि मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।