फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees kept fast on Ekadashi, asked for wishes

एकादशी पर श्रद्धालुओं ने रखा व्रत, मनोकामनाएं मांगी

Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Devotees kept fast on Ekadashi, asked for wishes
एकादशी पर श्रद्धालुओं ने रखा व्रत, मनोकामनाएं मांगी
विज्ञापन

शामली। देव प्रबोधनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु- लक्ष्मी और तुलसी की घरों- मंदिरों में पूजा -अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखा। दोपहर बाद शहर के माजरा रोड पर भाकूवाला मंदिर में तुलसी- शालिग्राम का विवाह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शालिग्राम की शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह- जगह भगवान शालिग्राम की फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
शुक्रवार को देव प्रबोधनी एकादशी के उपलक्ष्य में घरों- मंदिरो में भगवान विष्णु- लक्ष्मी और तुलसी के सम्मुख दीप जलाकर विशेष पूजा अर्चना की गई। पूरे दिन रात को महिलाएं- पुरुषों ने व्रत रखकर मनोकामनाएं मांगी। दोपहर तीन बजे शहर के माजरा रोड स्थित भाकू वाला शिव मंदिर में विधिविधान से हवन- यज्ञ आयोजित कराया। इस मौके पर मुख्य यजमान मुकेश तावड़ा को पंडित कबटियाल द्वारा यज्ञ में आहुति दिलाई गई। भगवान शालिग्राम की आशु शर्मा, पुष्पा, लक्ष्मीदेवी, उषा, सुुुुरेश द्वारा पूजन कराया, बाद में भगवान शालिग्राम की भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर माजरा रोड होते हुए भिक्की मोड़ से होते हुए मौहल्ला धीमानपुरा, मुजफ्फरनगर बस अड्डे से होकर भाकूवाला मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महिलाएं शामिल रही। जगह-जगह भगवान शालिग्राम का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा का मंदिर पहुंचने पर शालिग्राम और तुलसी विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर श्रद्धालु महिलाओं ने भजन- कीर्तन पर नृत्य किया गया। शहर की छोटी पंजाबी कालोनी में शाम पांच बजे के लगभग जय दुर्गा मंदिर में श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान नारायण और तुलसी का विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर विशेष पूजन किया। कीर्तन आयोजित करके भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किए गए। इस मौके पर गीता अरोरा, अनिता नारंग, सोनिया सेठी, सोनिया, चारू छाबड़ा, शिल्पा दुगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed