फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Department of Posts extended the date, now it will be till December 2

डाक विभाग ने बढ़ाई डेट, अब दो दिसंबर तक हाेंगे आवेदन 

Fri, 01 Dec 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 01 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Department of Posts extended the date, now it will be till December 2
डाकघर में फीस जमा करने के लिये लगी युवकों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
शामली। अभ्यर्थियों ने हंगामे के बाद डाक विभाग ने ग्रामीण सेवक के पदों के लिए फीस जमा करने की तिथि बढ़ाकर दो दिसंबर कर दी है। सभी वंचित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है, लेकिन शनिवार का डाकघरों में बारावफात का अवकाश होने के कारण केवल आज ही फीस जमा हो सकेगी।
विज्ञापन


डाक विभाग में ग्रामीण सेवक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसकी आवेदन करने और डाकघरों में ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 29 नवंबर थी। कई दिन से वेबसाइट बंद रहने और अधिक लोड के चलते दिक्कत आ रही थी। इस कारण अभ्यर्थी न तो फीस जमा कर पा रहे थे और जिनकी फीस जमा हो चुकी थी वह अपने आवेदन की अंतिम प्रक्रिया पूूरी नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते जनपद में करीब 500 अभ्यर्थी कई दिनों से परेशान थे। इसे लेकर बुधवार को अभ्यर्थियों ने डाकघर पर जमकर हंगामा किया था। इसके बाद डाक विभाग ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए बृहस्पतिवार को फीस जमा करने और आवेदन करने के लिए तारीख बढ़ाकर दो दिसंबर कर दी। उधर, अभ्यर्थियों मनोज, मोनू और वैभव ने बताया कि विभाग ने समय तो बढ़ा दिया, लेकिन अभी वेबसाइट में बार बार दिक्कत आ रही है। इसके अलावा डाकघरों में फीस जमा करने के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन है क्योंकि डाकघरों में शनिवार को बारावफात होने के कारण अवकाश रहेगा। जिस कारण ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाला कोई भी छात्र शनिवार को फीस जमा नहीं कर सकता है। इस कारण अभी भी काफी संख्या में आवेदन करने से अभ्यर्थी वंचित रह सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed