फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to open accounts of school management committee on BRC

विद्यालय प्रबंध समिति के खाते बीआरसी पर खोले जाने की मांग

Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demand to open accounts of school management committee on BRC
शामली। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन उप्र (पीएसपीएसए) के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि शासन के नए निर्देश के तहत विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के खाते बैक ऑफ़ बड़ौदा में शून्य बैलेंस पर खोले जाने है। शामली में बैक ऑफ बड़ौदा की एक ही शाखा है। शिक्षकों की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को उन्होंने जिला उपाध्यक्ष चांदबीर के साथ बैक ऑफ बड़ौदा शामली के शाखा प्रबंधक दीपक चौहान से मिलकर संगठन की तरफ से ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि बैंक की तरफ से कर्मचारी को भेजकर बीआरसी पर न्याय पंचायतवार प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज अध्यापक के बैंक खाते खुलवाएं जाएं। इससे कोरोना गाइड लाइन का पालन होने के साथ ही शिक्षकों को भी परेशानी नहीं होगी। शाखा प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्हें बीएसए की तरफ से तिथि निर्धारित कर सूचना दी जाए तो बीआरसी पर बैंक कर्मचारी को भेज दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने बीएसए गीता वर्मा से भी उनके कार्यालय में मिलकर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया गया। बीएसए ने भी इस पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि खाता खुलवाने में शिक्षकों को परेशानी नहीं होने देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed