{"_id":"57f15e4f4f1c1bb865574f93","slug":"women-and-businessman-chen-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में मंदिर जाती महिला और गुड़ व्यापारी से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शामली में मंदिर जाती महिला और गुड़ व्यापारी से चेन लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 03 Oct 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर में चेन लुटेरों का आतंक चरम पर है। रविवार को नगर के भिक्की मोड़ के पास से गुड़ व्यापारी के गले से तथा दासी वाला मंदिर के पास से एक महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस ने को शिकायत की तो पुलिस ने उल्टे व्यापारी को चौकस होने की नसीहत दे डाली।
राजकुमार निवासी तालाब रोड जैन धर्मशाला के सामने नई मंडी में दुकान गुड़ व्यापारी है। रविवार सुबह दुकान पर जा रहा था। जैसे ही भिक्की मोड़ पर पहुंचे तो वहां दो युवक बाइक पर आए और उनमें से एक ने राजकुमार के गले में झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गए। इसके अलावा करीब ढाई बजे इसी मोहल्ले के खल व्यापारी मनोज की पत्नी रूपा रेलवे रोड पर दासी वाला मंदिर में जा रही थी।
बताया जाता है कि पीछे से एक युवक आया और उसने रूपा के गले में पड़ी चेन पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली और दूसरे साथी की बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने उल्टे व्यापारियों को ही चौकसी की नसीहत दी।