फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two-and-half thousand two prizes were arrested

ढाई-ढाई हजार के दो इनामी गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two-and-half thousand two prizes were arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। किशोरी का अपहरण करने के बाद गैंगरेप करने के मामले में एक वर्ष से फरार चले रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का ईनाम है।
विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व अरशद ने अपने साथी इस्लाम, फरमान ओर यूनुस के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण करने के बाद गैंगरेप किया था। मामले में पीड़ित किशोरी के पिता ने चारों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद करते हुए अरशद और इस्लाम निवासी कैराना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से फरमान निवासी कैराना ओर    यूनुस निवासी पूजा कालोनी ट्रानिका सिटी गाजियाबाद फरार  चल रहे थे।
विज्ञापन


एसपी ने दोनों फरार आरोपियों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम  घोषित किया था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों फरार आरोपी क्षेत्र के गांव आल्दी मोड़ पर कही जाने की फिराक में खडे़ है। सूचना पर पुलिस     ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में सीओ कैराना भूषण वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को    गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी को ‌िगरफ्तार कर जेल भेजा
झिंझाना। थाना क्षेत्र के कस्बा उन में चार दिन पूर्व मोहल्ला आर्यपुरी में बंटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त हत्याकांड में नामजद दो भाइयों में से एक अमलेश को उत्तराखंड के थाना लक्ष्मणझूला जिला ऋषिकेश पुलिस ने पकड़ कर थाना झिंझाना को सूचना दी। इस पर थाने से दरोगा सुशील कुमार ने अपनी टीम के साथ ऋषिकेश पहुंच कर उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed