फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The uncle of the murder of 50 thousand nephews

50 हजार के लिए भांजों ने की मामा की हत्या

Sat, 24 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The uncle of the murder of 50 thousand nephews
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। बागपत के सूप गांव निवासी शब्बीर की हत्या पचास हजार रुपये के लिए उसके भांजों ने ही की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कनियान-एलम मार्ग पर 16 दिसंबर को बागपत के गांव सूप निवासी शब्बीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।   शब्बीर के पिता कालू ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस वारदात का खुलासा कर दिया। सीओ कैराना भूषण वर्मा और थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उन्हें सूचना मिली कि शब्बीर हत्याकांड से जुड़े दो युवक एलम चौकी के समीप     खड़े हैं। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम वसीम, साहिल निवासी कनियान बताए और दोनोें शब्बीर के सगे भांजे हैं। पुलिस के मुताबिक वसीम की नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 15 महीने पहले शब्बीर ने उनसे पचास हजार रुपये लिए थे। बार-बार मांगे जाने से पर भी रुपया वापस नहीं किया जा रहा था और न ही नौकरी लगवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण वसीम शब्बीर से रंजिश रखने लगा था। 16 दिसंबर को वसीम ने सूप निवासी अपने साथी जमशेद और नौशाद से मामा के बारे में जानकारी जुटाई। गांव कनियान-एलम मार्ग पर वसीम ने अपने भाई साहिल, साथी जमशेद और नौशाद के साथ मिलकर मामा शब्बीर की गोली मारकर हत्या कर दी। चारों आरोपी शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। उसी दिन से मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी। पुलिस ने वसीम की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है। दोनों के फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed