{"_id":"6a90a436c4fb14cf6b0642a0","slug":"three-women-were-caught-red-handed-while-stealing-at-krishna-market-in-sector-41-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1108293-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में चोरी करते तीन महिलाएं रंगे हाथों पकड़ी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में चोरी करते तीन महिलाएं रंगे हाथों पकड़ी गईं
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रही तीन महिलाओं को स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया। महिलाओं के पकड़े जाने के बाद मार्केट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार कृष्णा मार्केट में खरीदारी के दौरान कुछ लोगों को तीन महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। लोगों ने उन पर नजर रखी। इसी दौरान कथित तौर पर चोरी करते हुए तीनों महिलाओं को पकड़ लिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। महिलाओं से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हैं या अकेले चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंची थीं। पुलिस मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि महिलाओं की गतिविधियों और संभावित अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।