{"_id":"6a90a3f2c4fa0c453f0c6f1c","slug":"third-accused-arrested-in-case-involving-assault-on-police-team-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159522-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिस टीम संग मारपीट के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिस टीम संग मारपीट के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Fri, 28 Aug 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने टीम से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी के मामले में तीसरे आरोपी अंकुश को गिरफ्तार किया है। गोहाना निवासी अंकुश को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
7 अगस्त की रात करीब 1 बजे पुलिस टीम महलाना रोड स्थित गहलावत जूस कॉर्नर के पास गश्त कर रही थी। चोरी की घटनाओं के मद्देनजर संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। दुकान देर रात खुली होने पर पुलिस ने वहां मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान मंदीप, शीला और उनके एक अन्य साथी आक्रामक हो गए। उन्होंने पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस दौरान होमगार्ड रिंकू का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। इस मामले में सुनील उर्फ शीला और अंकित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।