फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard dies after being hit by a vehicle in Chhajlat.

Moradabad News: छजलैट में वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard dies after being hit by a vehicle in Chhajlat.
कांठ (मुरादाबाद)। लोगों के बीच दहशत का पर्याय बनते जा रहे एक तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर रजपुरा और मथाना गांव के बीच तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम कराने ले गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी एक्सीडेंटल चोटें मिली हैं।
विज्ञापन

जिले के ठाकुरद्वारा, डिलारी, कांठ और छजलैट क्षेत्र में पिछले काफी समय से तेंदुओं की मौजूदगी लगातार सामने रही है। ग्रामीणों को आए दिन खेतों और आबादी के आसपास तेंदुए दिखाई देते रहते हैं। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए के हमले में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे बारिश के दौरान ग्रामीणों ने मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर रजपुरा और मथाना के बीच तेंदुए पड़ा देखा तो घबरा गए। हिम्मत जुटाकर ग्रामीण और राहगीर तेंदुए के पास पहुंचे तो वह मृत था। सूचना पर वन दरोगा राजेंद्र सिंह और वन रक्षक नीटू चौहान भी पहुंच गए। इन्होंने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया और अपने साथ डियर पार्क मुरादाबाद ले गए। डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि किसी वाहन से टकराने से तेंदुए की मौत हुई है।
विज्ञापन


मृत मिले मादा तेंदुए की एक वर्ष है आयु
कांठ। बृहस्पतिवार की सुबह कांठ तहसील क्षेत्र में गांव रजपुरा और मथाना के बीच में छजलैट-बिजनौर हाईवे किनारे मृत अवस्था में पड़े मिले तेंदुए की आयु करीब एक वर्ष है। डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जिस तेंदुए का शव मिल है वह मादा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कांठ-छजलैट में चार जगह लगे हैं पिंजरे
कांठ। तहसील कांठ क्षेत्र में तेंदुए की संख्या अधिक होने के कारण वन विभाग ने क्षेत्र को पहले से ही तेंदुआ बाहुल्य घोषित किया हुआ है। यह हर रोज कहीं न कहीं तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। यह जहां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो रहे हैं तो वहीं ग्रामीणों के पालतू जानवरों और पशुओं को भी अपना निवाला बना रहे हैं। एक वर्ष में कांठ और छजलैट क्षेत्र से वन विभाग दस से तेंदुए पकड़ भी चुका है, जबकि दो मृत मिल चुके हैं। अब लगातार दिखाई दे रहे तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग लगा हुआ है। कांठ के गांव कासमपुर, अहमदपुर निंगू नंगला और छजलैट के दयानाथपुर व रम्पुरा में पिंजरे में लगा रखे हैं। बता दें कि 24 अगस्त को कांठ के रामसराय से एक तेंदुआ पकड़ा भी गया था, जोकि वर्तमान मुरादाबाद के डियर पार्क में मौजूद हैं। संवाद


...फोटो सं. 03
क्षेत्र में कहीं न कहीं से हर रोज तेंदुए दिखाई देने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। जिस पर टीम के साथ मौका मुआयना भी किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वह सतर्क रहें। किसान खेतों पर कृषि कार्य करने के लिए अकेले न जाकर समूह के रूप में हाथों में लाठी-डंडे लेकर जाएं। विशेष तौर पर बच्चों और महिलाओं का ध्यान रखा जाए। तेंदुए दिखाई देने पर तत्काल सूचना दें। -पुष्पेंद्र सिंह डिप्टी रेंजर वन विभाग, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed