{"_id":"6a90a4626a8cdc92560a95dc","slug":"young-womans-chain-snatched-in-kankarkheda-one-robber-caught-in-an-encounter-the-other-at-large-meerut-news-c-72-1-mct1011-158459-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कंकरखेड़ा में युवती से चेन लूटी, एक लुटेरा मुठभेड़ में पकड़ा, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कंकरखेड़ा में युवती से चेन लूटी, एक लुटेरा मुठभेड़ में पकड़ा, दूसरा फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के सुभाषपुरी में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने पटेल पुरी निवासी अनुष्का गुप्ता से चेन लूट ली। पुलिस ने देर रात जंगेठी-जेवरी रोड पर मुठभेड़ में एक बदमाश रामनगर निवासी शिवम सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दूसरा लुटेरा साधुनगर निवासी शिवकुमार मौके से भाग गया। हालांकि पुलिस चेन बरामद नहीं कर सकी।
कंकरखेड़ा की पटेलपुरी निवासी अनुष्का ने बृहस्पतिवार शाम थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह शाम के समय अपने घर से बाजार किसी काम पर जा रही थी। इस बीच सुभाषपुरी में बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूटकर भाग गए। सीओ दौराला शिव ठाकुर के अनुसार, बदमाश के पास से तमंचा व बाइक बरामद की। घायल बदमाश पर लगभग 12 प्राथमिकी की अलग-अलग थानों में दर्ज है।
विज्ञापन