फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth ends life by jumping into a pond after assaulting his parents.

Gorakhpur News: माता-पिता से मारपीट के बाद पोखरे में कूदकर युवक ने दी जान

Fri, 28 Aug 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youth ends life by jumping into a pond after assaulting his parents.
- बांसगांव इलाके का मामला, जयंतीपुर स्थित पोखरे में मिला शव
विज्ञापन


कौड़ीराम/बांसगांव। बांसगांव थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह 40 वर्षीय पुरमल ने गांव से सटे जयंतीपुर स्थित पोखरे में कूदकर जान दे दी। पोखरे में शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार रात पुरमल का अपने वृद्ध माता-पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान उसने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसने जयंतीपुर स्थित पोखरे में छलांग लगा दी। पूर्वांह्न 11 बजे पोखरे के आसपास मौजूद महिलाओं की नजर पानी में गई। शव देख उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बांसगांव थाना प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि पुरमल ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed