{"_id":"6a90a5136a8cdc92560a95df","slug":"traffic-arrangements-to-change-for-those-going-boating-on-raksha-bandhan-kushinagar-news-c-7-gkp1062-1432469-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रक्षाबंधन पर नौकायन जाने वालों के लिए बदलेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रक्षाबंधन पर नौकायन जाने वालों के लिए बदलेगा यातायात
विज्ञापन
गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व पर नौकायान क्षेत्र में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए 28 अगस्त को यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन और पार्किंग प्लान तैयार किया है। नौकायान की ओर जाने वाले कई मार्गों पर चार पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक भेजा जाएगा।
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव के अनुसार शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात की तत्काल स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें।
- देवरिया, खोराबार और चिड़ियाघर की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन पैडलेगंज से नौकायान की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें पैडलेगंज से देवरिया बाईपास तिराहा, न्यू सिक्सलेन ओवरब्रिज, रामगढ़ताल थाना तिराहा होते हुए चिड़ियाघर की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह इन क्षेत्रों से आने वाले चार पहिया वाहनों को भी रामगढ़ताल थाना तिराहे से नौकायान की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें देवरिया बाईपास और न्यू सिक्सलेन ओवरब्रिज के रास्ते भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- पैडलेगंज से नौकायान घूमने जाने वाले चार पहिया वाहनों को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह मोड़ से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें प्रेक्षागृह के सामने, पीछे और आसपास पार्क कराया जाएगा। सर्किट हाउस मोड़ से नौकायान की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहां से आगे आने वाले दोपहिया वाहन सर्किट हाउस के सामने खाली मैदान में पार्क किए जाएंगे।
- पैडलेगंज से नौकायान की ओर जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों को चंपा देवी मोड़ से डायवर्ट कर चंपा देवी पार्क के बगल में पार्क कराया जाएगा। सर्किट हाउस और बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह की पार्किंग भरने पर अन्य वाहनों को भी चंपा देवी पार्क के पास पार्क कराया जाएगा।
- रामगढ़ताल थाना मोड़ और देवरिया बाईपास तिराहे से नौकायान जाने वाले वाहनों को ट्रांसफार्मर तिराहे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें महंत दिग्विजयनाथ पार्क की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। वहीं, तारामंडल से नौकायान होकर पैडलेगंज जाने और पैडलेगंज से तारामंडल आने वाले वाहनों को वाटर बॉडी पर बने ओवरब्रिज से वसुंधरा एन्क्लेव होते हुए आवागमन करना होगा।
-- -
यहां होगी पार्किंग
महंत दिग्विजयनाथ पार्क : दोपहिया और चार पहिया वाहन
सर्किट हाउस मुख्य द्वार के पास : दोपहिया वाहन
बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने, पीछे और बगल में चार पहिया वाहन
चंपा देवी पार्क के बगल में: ऑटो, ई-रिक्शा और बस