{"_id":"6a90a587278bffe1f303441f","slug":"truck-loaded-with-buffaloes-overturns-on-overbridge-traffic-jam-stretches-for-one-kilometer-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1432476-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ओवरब्रिज पर भैंस लदा ट्रक पलटा, एक किमी तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ओवरब्रिज पर भैंस लदा ट्रक पलटा, एक किमी तक जाम
Fri, 28 Aug 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सरदारनगर। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर चौरीचौरा के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे भैंस लदा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। ट्रक के बीच सड़क पर पलटने से दोनों तरफ का आवागमन करीब एक घंटे तक पूरी तरह ठप रहा। मार्ग के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
हादसे के बाद पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीर और वाहन चालक काफी परेशान रहे। सूचना पर चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया। इसके बाद रात करीब नौ बजे वाहनों का आवागमन शुरू हो सका और धीरे-धीरे जाम खुलने लगा।