फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The two sides went in tablets, the young man's death

दो पक्षों में चलीं गोलियां, युवक की मौत

Sat, 26 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 26 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The two sides went in tablets, the young man's death
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। गांव हसनपुर लुहारी में शुक्रवार रात मामूली विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने के साथ ही पथराव और फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स और पीएसी गांव में तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


गांव हसनपुर लुहारी निवासी सलीम कुरैशी पक्ष के राजा कुरैशी और इकराम कुरैशी पक्ष के शाहनवाज के बीच गांव में ही बस स्टैंड पर मजाक करने को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें जमकर लाठी, डंडे चले और पथराव हुआ। 
विज्ञापन


इस बीच अवैध हथियारों से फायरिंग भी की गई। जिसमें गोली लगने से इकराम पक्ष के गुलजार उर्फ मोटा, जबकि सलीम पक्ष से शहजाद, वसीम और गुलबहार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थानाभवन सीओ आनंद वर्मा तथा थानाध्यक्ष नरेेश पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को वहां से खदेड़ा। सभी घायलों को थानाभवन स्थित अस्पताल में भिजवाया। वहां से गुलजार को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय गुलजार ने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग के बाद बंद हुआ बाजार 
दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद हसनपुर लुहारी गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना बस स्टैंड पर हुई, जिसके चलते वहां का बाजार बंद हो गया। दुकानदार शटर डालकर घर की ओर भाग निकले। 

स्थिति पर नियंत्रण को भांजी लाठियां ः जिस समय पुलिस हसनपुर लुहारी में पहुंची तो दोनों पक्षों में फायरिंग चल रही थी तथा पथराव भी हो रहा था। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए लाठियां भांजना शुरू कर दिया। तब बवाल करने वाले फरार हो गए। 

 अस्पताल में भी भिड़े दोनों पक्ष, हंगामा 
थानाभवन। हसनपुर लुहारी में फायरिंग के बाद दोनों पक्षों के घायलों को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया गया, इस दौरान वहां दोनों पक्षों के लोग पहुंचे गए। जिस पर दोनों पक्षों के लोगों का वहां पर टकराव हो गया, जिस पर वहां पर भी हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर सीओ आनंद वर्मा पहुंचे और उन्होंने वहां पर हंगामा कर रहे लोगों को हड़काते हुए मौके से खदेड़ा।


तनाव के चलते गांव में कई थानों की फोर्स तैनात 
फायरिंग के बाद हसनपुर लुहारी में तनाव को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी के अलावा थानाभवन और बाबरी थाने की पुलिस तैनात कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा भी गांव में पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed