फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The teenager entered the house trying to rape

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 29 Feb 2016 12:51 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 29 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
शामली। घर में अकेली किशोरी के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तो आरोपी फायरिंग कर भाग निकला। जिसमें किशोरी बाल-बाल बच गई। पीड़ित परिजनों ने मामले की कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव  में किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी पड़ोस का एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध किया, तो आरोपी युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस बीच शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन


इतने में खेत से किशोरी का भाई भी पहुुंच गया। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। जिसमें किशोरी और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोप है कि अब आरोपी युवक शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। रविवार को पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ में पकड़े, बाद में छोड़े
शामली। शहर के एक कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले की शिकायत पर पुलिस ने उनके गांव के ही दो आरोपियों को पकड़ा। इस मामले में गांव के दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत में फैसला हो गया, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। बाद में थाने पर गांव के लोग पहुंचे और पंचायत में फैसला होने की बात कहते हुए पुलिस पर दबाव बनाकर दोनों युवकों को छुड़ा लिया।

दरअसल, दो दिन पूर्व शहर के एक कॉलेज की छात्राएं एसपी विजय भूषण से मिली थी। उन्होंने बताया था कि कॉलेज में आते-जाते समय कुछ युवक उनके साथ अभद्रता करते हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस ने छात्राओं के गांव में आरोपी युवकों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिल सके।

 गांव में पुलिस की दबिश से दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में तमाम आरोप प्रत्यारोपों के ऊंचनीच की बाते हुई और दोनों पक्षों में फैसला करा दिया गया था, लेकिन छात्राओं ने फिर से एसपी से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के ही आरोपी दो युवकों को पकड़ लिया।


सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि दो युवकों को पकड़ा गया है, लेकिन गांव के ही दोनों पक्षों के लोग इस मामले में समझौता होने की बात कह रहे हैं। अभी दोनों युवक हिरासत में हैं। उधर, गांव के दर्जनों लोग आदर्श मंडी थाने पहुंचे। जहां उन्होंने इस मामले में समझौता होने की बात कहते हुए पकड़े गए युवकों को छोड़ने का दबाव बनाया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया। पुलिस का कहना था कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी। जिस कारण दोनों युवकों को छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed