फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The gang robbed four rogue cede its

लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाश दबोचे

Thu, 23 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Thu, 23 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
The gang robbed four rogue cede its
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे पर पूर्वी यमुना नहर पुल के पास से चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह पेट्रोल पंप तथा किसी व्यापारी से लूट करने   की फिराक में थे। गिरफ्तार एक बदमाश पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। 
विज्ञापन


मंगलवार रात आदर्श मंडी     थाना पुलिस को 100 डायल ने बदमाशों के बारे में सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सुंदर पुत्र अजबा, सोनू पुत्र शिवकुमार, नवाब पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम बलवा तथा कपिल पुत्र रामपाल निवासी जसाला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, रजत पुत्र करणपाल निवासी जसाला मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष साहब सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैैं। 
विज्ञापन


कांधला थाने से एक मामले में वह फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित हुआ। वहीं, आरोपी नवाब पुत्र जिले बलवा गांव के प्राइमरी पाठशाला में सहायक अध्यापक है। इनके कब्जे से दो तमंचे और दो चाकू बरामद हुए। इसके अलावा आदर्श मंडी तथा शामली कोतवाली क्षेत्र में हुई लूटपाट के मामले में 5200 रुपये भी बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि नवाब दिव्यांग  भी है और बैसाखी के सहारे चलता है। उधर, बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed