फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SBI's ATM broken Kairana

कैराना में एसबीआई का एटीएम तोड़ा

Fri, 08 Apr 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 08 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
कैराना । शामली रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम केबिन में चोरों ने सेंध लगा दी और एटीएम में तोड़फोड़ की। हालांकि कैश निकाले जाने का अभी पता नहीं लग सका है। सुबह होने पर घटना का पता लगा। 
विज्ञापन


शामली रोड स्थित एसबीआई शाखा के पास ही एटीएम लगा है। रात में एटीएम बंद रहता है। बुधवार रात चोरों ने केबिन की दीवार में सेंध लगा दी और अंदर लगे एटीएम को तोड़ दिया। सुबह जब बैंक कर्मचारी पहुंचे, तो घटना का पता लगा। सूचना पर शाखा प्रबंधक व सीओ  निशांक शर्मा पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


सीओ ने एटीएम के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर कब्जे में ली। शाखा प्रबंधक अमर सिंह ने बताया कि एटीएम को रात बंद करते समय 36 लाख 25 हजार 200 रुपये का कैश मौजूद था। एटीएम मशीन डाइवोल्ड कंपनी की है। जिस कारण कैश निकलने के बारे में अभी पता नहीं लग सकता। इसके लिए कंपनी को पत्र भेज दिया गया है। वहां से इंजीनियरों के निरीक्षण के बाद ही कैश निकलने का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि एटीएम तोड़ा है। कैश चोरी का पता नहीं लग सका। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed