फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Collision between two motorcycles on Varanasi highway, father dies

Gorakhpur News: वाराणसी हाइवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, पिता की मौत, पुत्री समेत दो गंभीर

Mon, 12 Oct 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Collision between two motorcycles on Varanasi highway, father dies

विज्ञापन
महावीर छपरा। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर मरवड़िया कुआं चौकी के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्री की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।

बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार गांव निवासी प्रमोद सिंह अपनी बेटी महक के साथ गोरखपुर से गांव लौट रहे थे। वे मरवड़िया कुआं चौकी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। पिता-पुत्री की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान प्रमोद सिंह की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजकुमार बरवार ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed