फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused arrested for stealing a gold amulet and cash from a house in Rasidan.

Jind News: रसीदां में घर से सोने की तबीजी और नकदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing a gold amulet and cash from a house in Rasidan.

विज्ञापन
नरवाना। गांव रसीदां में घर की रसोई की खिड़की तोड़कर सोने के गहने और नकदी चोरी करने के मामले में थाना गढ़ी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव रसीदां निवासी विशाल उर्फ हरमन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई आधा तोले की सोने की तबीजी और 1500 रुपये बरामद किए हैं। थाना गढ़ी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गांव रसीदां निवासी रामपाल ने शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार के साथ टोहाना गए हुए थे। वापस लौटने पर घर की रसोई की खिड़की टूटी मिली। घर की जांच करने पर लोहे की अलमारी से करीब आधा तोले की सोने की गले की तबीजी और 3000 रुपये गायब मिले। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर चौकी धमतान साहिब की टीम ने 9 अक्तूबर को विशाल उर्फ हरमन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की तबीजी और 1500 रुपये बरामद किए गए। आरोपी को अदालत में पेश कर मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed