फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman attacked on the face with a knife after intruders entered her home; FIR registered against three people.

Gorakhpur News: घर में घुसकर महिला के चेहरे पर चाकू से हमला, तीन पर एफआईआर

Mon, 12 Oct 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked on the face with a knife after intruders entered her home; FIR registered against three people.
गीडा। क्षेत्र के बड़गहन में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने और चाकू से चेहरे पर हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

बड़गहन निवासी अनीता के मुताबिक, 17 अगस्त को शाम करीब चार बजे वह कमरे में खाना बना रही थीं। इसी दौरान कृष्ण कुमार, शुभम कुमार और विजय लक्ष्मी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर गईं, लेकिन आरोपी वहां भी घुस आए। आरोप है कि इसी दौरान चाकू से उनके चेहरे पर हमला कर दिया गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि थाने में सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed